जयपुर: पानी में डूबने से दो बच्चों की मौत
सोमवार से लापता थे बच्चे
बच्चों के शव को पानी में तैरता देखकर मौके पर कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची कानोता थाना पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान 12 वर्षीय आशु और 12 वर्षीय चंदन के रूप में हुई हैं।
जयपुर। कानोता थाना इलाके की अमर विहार कॉलोनी में दो बच्चों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। कुछ ही समय पर बच्चों को ढूंढ रहे परिजन भी मौके पर पहुंचे। बच्चों के शव को पानी में तैरता देखकर मौके पर कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची कानोता थाना पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान 12 वर्षीय आशु और 12 वर्षीय चंदन के रूप में हुई हैं। ये दोनों ही बच्चे इसी कॉलोनी में परिवार के साथ रहते थे। सोमवार दोपहर 3 बजे से बच्चे लापता थे। जिस बारें में कानोता थाने में दोनों बच्चों की गुमशुदगी भी दी गई थी। उसके बाद से परिजन और पुलिस दोनों बच्चों की तलाश कर रहे थे। मंगलवार सुबह कंट्रोल रुम से मिली जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि दोनों बच्चों के शव पानी में डूबे हुए है। पुलिस ने दोनों शवों को लेकर बस्सी सीएचसी पहुंची। जहां उनका पोस्टमार्टम होगा।
Comment List