कांग्रेस ने निकाली तिरंगा यात्रा, नेता और कार्यकर्ताओं ने लिया भाग 

75 किलोमीटर की पदयात्रा की जा रही है

कांग्रेस ने निकाली तिरंगा यात्रा, नेता और कार्यकर्ताओं ने लिया भाग 

शहर में किशनपोल विधानसभा क्षेत्र में आजादी गौरव तिरंगा पर यात्रा निकाली गई।

जयपुर। देश की आजादी के 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में प्रदेश कांग्रेस की तरफ से हर जिले में 75 किलोमीटर की पदयात्रा की जा रही है। शहर में किशनपोल विधानसभा क्षेत्र में आजादी गौरव तिरंगा पर यात्रा निकाली गई। विधायक अमीन के नेतृत्व में संजय सर्किल चांदपोल बाजार से छोटी चौपड़ और बड़ी चौपड़ होते हुए पदयात्रा रामगंज चौपड़ तक निकली। यात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। 

कांग्रेस के लोग तिरंगा लेकर भारत माता की नारे लगाते हुए जा रहे थे। तिरंगा यात्रा में वरिष्ठ कांग्रेस नेता गिर्राज गर्ग, आरआर तिवारी, किशनपोल विधानसभा क्षेत्र के कई पार्षद और कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। अमीन ने बताया कि नई पीढ़ी को देश की आजादी में स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को बताने की जरूरत है। यह रैली कारगर सिद्ध होगी।

Post Comment

Comment List

Latest News