बिहार: अवध बिहारी चौधरी बने विधानसभा अध्यक्ष

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी बधाई

बिहार: अवध बिहारी चौधरी बने विधानसभा अध्यक्ष

नीतीश कुमार ने कहा कि जब पक्ष-विपक्ष ने, सबने सर्वसम्मति से चौधरी को अध्यक्ष चुना है तो सबसे अपेक्षा है कि वह उन्हें सम्मान देंगे और सदन को चलाने में सहयोग करेंगे।

पटना। राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता अवध बिहारी चौधरी के बिहार विधानसभा का नया अध्यक्ष चुने जाने के बाद शुक्रवार को सभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। बिहार विधानसभा के विशेष सत्र में शुक्रवार को उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने अवध बिहारी चौधरी के सर्वसम्मति से सभा अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की। इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने चौधरी को सभा अध्यक्ष के आसन पर बैठाया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अवध चौधरी के सर्वसम्मति से सभा अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई देते हुए कहा कि चौधरी का विधायक और मंत्री के रूप में एक लंबा अनुभव रहा है। इसका लाभ सदन को मिलेगा। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि वह सभा अध्यक्ष के तौर पर पक्ष और विपक्ष की बातों को सुनेंगे, यह परंपरा भी रही है। 

नीतीश कुमार ने कहा कि जब पक्ष-विपक्ष ने, सबने सर्वसम्मति से चौधरी को अध्यक्ष चुना है तो सबसे अपेक्षा है कि वह उन्हें सम्मान देंगे और सदन को चलाने में सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी के विचार अलग-अलग हो सकते हैं लेकिन सबका लक्ष्य राज्य का विकास है। सभी मिलकर राज्य के विकास के लिए काम करें। इसके लिए सदन का चलना जरूरी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान लोकसभा चुनाव - 2024 का दूसरा चरण LIVE : प्रदेश की 13 सीटों के लिए मतदान शुरू राजस्थान लोकसभा चुनाव - 2024 का दूसरा चरण LIVE : प्रदेश की 13 सीटों के लिए मतदान शुरू
पुलिस ने मतदान के लिए चाक चौबंद व्यवस्था की है। अधिकारियों के अनुसार मतदान शांतिपूर्ण करवाने के लिए पुलिस के...
लोकसभा चुनाव - 2024 का दूसरा चरण LIVE : 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान शुरू
सिद्दारमैया ने आरक्षण नीतियों में मोदी के दावों का किया खंडन, ज्ञान की कमी का लगाया आरोप
लोकसभा चुनाव की राजस्थान में भजनलाल शर्मा ने संभाली कमान, किए धुआंधार दौरे 
रोड़वेज अधिकारियों को अब समय से पहुंचना होगा कार्यालय, लगाई बायोमेट्रिक मशीन
अखिलेश ने कन्नौज से भरा पर्चा, चुनावी जंग हुई दिलचस्प
एक समाज के प्रत्याशियों वाली सीटों पर अन्य बाहुल्य जातियों के भरोसे मिलेगी जीत