#Draft: Addकांग्रेस का सदस्यता अभियान: सीएम अशोक गहलोत ने फॉर्म भरकर की अभियान की शुरुआत:पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने किया सदस्यता का अनुमोदन Your Title

#Draft: Addकांग्रेस का सदस्यता अभियान:  सीएम अशोक गहलोत ने फॉर्म भरकर की अभियान की शुरुआत:पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने किया सदस्यता का अनुमोदन Your Title

गहलोत बोले,विनोद राय की माफी से यूपीए सरकार के साथ हुए षड्यंत्र का पर्दाफाश हुआ,डोटासरा ने कहा केन्द्र ने हमें कई मुद्दे दिए

जयपुर। कांग्रेस मुख्यालय पर सोमवार को सदस्यता अभियान की लॉन्चिंग करने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। दोनों नेताओं ने सदस्यता अभियान की जानकारी भी दी।


 पीसीसी में सदस्यता अभियान को लेकर हुई बैठक में मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, भजनलाल जाटव सहित कई विधायक, पूर्व विधायक, वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पीसीसी पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक के बाद सीएम अशोक गहलोत और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा मीडिया से रूबरू हुए। गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि आज का कार्यक्रम पार्टी के लिए बेहद महत्वपूर्ण था। सदस्य्ता अभियान 31 मार्च तक चलेगा। जनजागरण अभियान को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई। हमारा लक्ष्य 50 लाख सदस्य बनाने का है। हमारी सरकार 3 साल से अच्छा काम कर रही। इसे लेकर लोगों में उत्साह है।
केंद्र की सरकार ने हमें कई सारे मुद्दे दे दिए। महंगाई, बेरोजगारी, लोकतंत्र की हत्या जैसे मुद्दे हैं। संगठन और सत्ता के समन्वय के साथ लोगों के दुख दर्द हरने का काम करेंगे।


 मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि सोनिया गांधी ने सभी प्रदेशाध्यक्ष को निर्देश दिए हैं कि हमें जन-जन तक पहुंचना हैं। जो ताकते सत्ता में काबिज हो चुकी हैं वो फासिस्ट ताकते हैं। धर्म के नाम पर सत्ता में आये। आग लगाना बेहद आसान काम है। आजादी के बाद पहली बार ऐसा महौल बना है। लोकतंत्र , संविधान, और देश खतरे में है। यह हम सबकी जिम्मेदारी बनती है कि ऐसी ताकतों को पहचाने। कांग्रेस ने भी 70 साल राज किया है। पूर्व कैग विनोद राय को संजय निरुपम से माफी मांगनी पड़ी।इससे साफ हो गया कि उस समय भाजपा नेताओं ने किस तरह यूपीए सरकार  सरकार के साथ षड्यंत्र किया। झूठे तथ्यों के आधार पर भाजपा ने राजनीति की। जो वादे किए थे वो हवा हो गए। मीडिया दबाव में है। सीबीआई, इनकम टैक्स, ईडी, जुडिसरी पर इनका कंट्रोल हो गया।


हम चाहेंगे राजस्थान के घर-घर में संदेश पहुंचे। जीत हमेशा सत्य की होती है, आखिर में जीत सत्य की ही होगी। अंत मे  सीएम अशोक गहलोत ने कांग्रेस का सदस्यता का फॉर्म भरा। उपचुनाव नतीजों को लेकर गहलोत ने कहा कि इनका सूपड़ा साफ हो जाएगा, दोनों सीटें हम जीतेंगे।


 

Read More ईडी कार्यालय नहीं गए महेश जोशी

Post Comment

Comment List

Latest News