देश में 107 करोड़ लोगों का टीकाकरण

देश में 107 करोड़ लोगों का टीकाकरण

देश में कोविड टीकाकरण अभियान के अंतर्गत पिछले 24 घंटे के दौरान 30.90 लाख से अधिक कोविड टीके लगाये गये है।

नई दिल्ली। देश में कोविड टीकाकरण अभियान के अंतर्गत पिछले 24 घंटे के दौरान 30.90 लाख से अधिक कोविड टीके लगाये गये है। इसके साथ ही 107 करोड़ 63 लाख 14 हजार 440 लोगों का टीकाकरण हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि 24 घंटों में देश में 30 लाख 90 हजार 920 कोविड टीके लगाए गए है। कुल टीकाकरण 107 करोड़ 63 लाख 14 हजार 440 हो गया है।

मंत्रालय के अनुसार 24 घंटे में देश में 12885 नए कोविड मरीज सामने आए है। भारत में एक लाख 48 हजार 579 कोविड मरीजों का इलाज चल रहा है। संक्रमण दर 0.43 प्रतिशत है। 15054 लोग को संक्रमण से मुक्त हो गए है। तीन करोड 37 लाख 12 हजार 794 लोग कोविड संक्रमण से ठीक हो चुके है। स्वस्थ होने की दर 98.23 प्रतिशत हो गई है।
 

Post Comment

Comment List

Latest News