केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जोधपुर दौरा

पार्टी के नेताओं ने किया जोरदार स्वागत

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जोधपुर दौरा

जगह जगह पर भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने रास्ते में चौराहों पर खड़े होकर उनका स्वागत किया। इस दौरान पार्टी की महिला मोर्चा की महिलाएं भी कतार में खड़ी होकर उनका स्वागत किया। 

जोधपुर। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने दौरे पर शनिवार दोपहर जोधपुर पहुंचे। शाह के जोधपुर हवाई अड्डे पर पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। अमित शाह ने कतार में खड़े भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं और बाकी लोगों ने उन्हें गुलदस्ते एवं गुलाब का फूल देकर स्वागत किया। वहीं  शाह ने हाथ जोड़कर उनका अभिवादन स्वीकार किया। इस अवसर पर जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह उनके साथ चल रहे थे। इसके अलावा जगह जगह पर भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने रास्ते में चौराहों पर खड़े होकर उनका स्वागत किया। इस दौरान पार्टी की महिला मोर्चा की महिलाएं भी कतार में खड़ी होकर उनका स्वागत किया। 

इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाये गये। शाह के जोधपुर पहुंचने पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह नजर आ रहा था और उनमें शाह के स्वागत के लिए होड़ मच गई।

Tags: Amit Shah

Post Comment

Comment List

Latest News

न्यूजीलैंड ने चौथे टी-20 मैच में पाकिस्तान को चार रन से हराया न्यूजीलैंड ने चौथे टी-20 मैच में पाकिस्तान को चार रन से हराया
टिम रॉबिन्सन (51) रनों की अर्धशतकीय पारी और उसके बाद विलियम ओ' रूर्के की धारदार गेंदबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड ने...
ग्रेटर महापौर ने मानसून पूर्व नालों की सफाई करने के लिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने सिविल सिविल लाइंस स्थित बंगला नंबर 8 में की पूजा अर्चना
मौसम का बिगड़ा मूड, तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, आकाशीय बिजली गिरने से भैंस की मौत
रोडवेज बेड़े में शामिल होगी 510 नई बसें
तापमान बढ़ा तो पानी घटा, गांव-शहरोँ में टैंकरों से बुझ रही प्यास
श्रीलंका में ट्रक की सेना की कार से टक्कर, एक सैनिक की मौत