5 राज्यों में चुनाव खत्म होते ही बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए कितनी बढ़ी कीमतें

5 राज्यों में चुनाव खत्म होते ही बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए कितनी बढ़ी कीमतें

पिछले दो महीने में देश के 4 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव के साथ ही कुछ राज्यों में उपचुनाव की प्रक्रिया चल रही थी। इस दौरान जनता को पेट्रोल-डीजल के दाम में राहत मिलती रही, लेकिन अब चुनाव खत्म होते ही तेल कंपनियों ने फिर से तेल के दामों में इजाफा करना शुरू कर दिया है।

नई दिल्ली। पिछले दो महीने में देश के 4 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव के साथ ही कुछ राज्यों में उपचुनाव की प्रक्रिया चल रही थी। इस दौरान जनता को पेट्रोल-डीजल के दाम में राहत मिलती रही, लेकिन अब चुनाव खत्म होते ही तेल कंपनियों ने फिर से तेल के दामों में इजाफा करना शुरू कर दिया है। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को पेट्रोल 15 पैसे महंगा होकर 90.55 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया। डीजल की कीमत 18 पैसे बढ़ी और यह 80.91 रुपए प्रति लीटर हो गया।

इस साल 27 फरवरी के बाद पहली बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाये गए हैं। इस बीच 24 मार्च, 25 मार्च, 30 मार्च और 15 अप्रैल को इनके दाम घटाये गए थे, जबकि शेष दिन कीमतें स्थिर रही थीं। मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल 12-12 पैसे महंगा होकर क्रमश: 96.95 रुपए और 92.55 रुपए प्रति लीटर हो गया है। कोलकाता में इसकी कीमत 14 पैसे बढ़कर 90.76 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई। डीजल मुंबई में 17 पैसे, चेन्नई में 15 पैसे और कोलकाता में 17 पैसे महंगा हुआ। मुंबई में इसकी कीमत 87.98 रुपए, चेन्नई में 85.90 रुपए और चेन्नई में 83.78 रुपए प्रति लीटर रही। बता दें कि पेट्रोल-डीजल के दाम की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह 6 बजे से नई कीमतें लागू की जाती हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

हैदराबाद से भाजपा प्रत्याशी माधवी लता के पास 221 करोड़ रुपए की संपत्ति, ओवैसी से हैं मुकाबला हैदराबाद से भाजपा प्रत्याशी माधवी लता के पास 221 करोड़ रुपए की संपत्ति, ओवैसी से हैं मुकाबला
हैदराबाद से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी माधवी लता के परिवार के पास कुल 221 करोड़ रुपए की संपत्ति है। ...
ज्योति विद्यापीठ महिला विश्वविद्यालय के 14 वें ज्ञान दीक्षा महोत्सव में किरण बेदी ने छात्राओं को दी उपाधि
बढ़ते तापमान के साथ मच्छर सक्रिय, मलेरिया का खतरा बढ़ा, जनवरी से अब तक 116 मरीज मिले
धोनी, सचिन और विराट को गर्मी से बचाने का 1 माह का खर्चा एक से डेढ़ लाख रुपए
शासन सचिव ने फिर किया जलभवन का औचक निरीक्षण : 11 अनुपस्थित मिले, चार को नोटिस
आरक्षण चोरी का खेल बंद करने के लिए 400 पार की है आवश्यकता : मोदी
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था, पुलिस के 85 हजार अधिकारी-जवान सम्भालेंगे जिम्मा : साहू