भारत के लिये टी20 में 1 साल में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने सूर्यकुमार

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच में हासिल की यह उपलब्धि

भारत के लिये टी20 में 1 साल में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने सूर्यकुमार

सूर्यकुमार ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच में यह उपलब्धि हासिल की। वह इस साल 40.66 की औसत और 180.29 के स्ट्राइक रेट से 732 रन बनाकर शिखर धवन (2018) के 689 रन के पहाड़ को पार कर चुके हैं।

तिरुवनन्तपुरम। भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में 1 कैलेंडर वर्ष में भारत के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गये हैं। सूर्यकुमार ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच में यह उपलब्धि हासिल की। वह इस साल 40.66 की औसत और 180.29 के स्ट्राइक रेट से 732 रन बनाकर शिखर धवन (2018) के 689 रन के पहाड़ को पार कर चुके हैं।

सूर्यकुमार ने कल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 33 गेंदों में 50 रन की नाबाद पारी खेली और तीन ओवर शेष रहते भारत को लक्ष्य तक पहुंचाया। उन्होंने पारी की शुरुआत में 2 छक्कों के साथ पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान को पछाड़ते हुए एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक टी20 अंतरराष्ट्रीय छक्के जडऩे का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। रिजवान ने 2021 में 42 छक्के जड़े थे, जबकि 2022 में सूर्यकुमार अब तक 45 छक्के लगा चुके हैं। 

Post Comment

Comment List

Latest News

अनदेखी के चलते लगभग 3 करोड़ के राजस्व की हानि अनदेखी के चलते लगभग 3 करोड़ के राजस्व की हानि
चाहे ग्रामीण क्षेत्र के गरीब काश्तकार हों, या शहरी क्षेत्र के बिजली उपभोक्ता, किसी भी व्यक्ति को बिजली विभाग द्वारा...
शिवसेना (शिंदे गुट) में शामिल हुए गोविंदा, उत्तर पश्चिम मुंबई से लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव
Stock Market : वित्त वर्ष के अंतिम दिन बाजार गुलजार
फिजिक्सवाला कोचिंग की छात्रा ने फंदा लगाकर की खुदकुशी
गाजा में इजरायल की बमबारी से 212 विद्यालय प्रभावित : संरा
जब वोट गलत हाथों में जाता था तो लोग मुजफ्फरनगर आने से डरते थे: CM योगी
दोपहिया से चार गुना चौपहिया के बन रहे प्रदूषण सर्टिफिकेट