मोदी ने वंदे भारत एक्स्प्रेस का हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ, कोच में व्यवस्था के बारे में की पूछताछ

गांधीनगर कैपिटल स्टेशन पर हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ

मोदी ने वंदे भारत एक्स्प्रेस का हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ, कोच में व्यवस्था के बारे में की पूछताछ

प्रधानमंत्री सुबह गांधीनगर कैपिटल स्टेशन पहुंचे जहां रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप पुरी, गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने उनका स्वागत किया। 

अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वंदे भारत एक्स्प्रेस ट्रेन को गांधीनगर कैपिटल स्टेशन पर हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया, और कालूपुर स्थित अहमदाबाद स्टेशन तक यात्रा भी की। प्रधानमंत्री सुबह गांधीनगर कैपिटल स्टेशन पहुंचे जहां रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप पुरी, गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने उनका स्वागत किया। मोदी ने स्टेशन पर वन स्टेशन वन प्रोडक्ट योजना के तहत लगे हथकरघा एवं हस्तशिल्प स्टाल पर महिला उद्यमी से बात की। इसके बाद रेल मंत्री प्रधानमंत्री को वंदे भारत एक्सप्रेस के ड्राइवर केबिन में लेकर गये और ट्रेन के संचालन संबंधी जानकारी दी। मोदी ने गाड़ी के कोच में सीटिंग की व्यवस्था के बारे में पूछताछ की। रेल मंत्री ने वंदे भारत एक्सप्रेस में पहली बार इस्तेमाल हो रहे एयर सस्पेंशन को भी दिखाया। 

इसके बाद मोदी को वैष्णव एवं अन्य मेहमानों ने हरी झंडी दिखा कर ट्रेन को रवाना किया। यह ट्रेन कुछ दूर चल कर रुकी और फिर प्रधानमंत्री, रेल मंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री एवं अन्य महत्वपूर्ण अतिथि गाड़ी में सवार होकर अहमदाबाद स्टेशन तक गये। 
प्रधानमंत्री ने पहली वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन 15 फरवरी 2019 को किया था, लेकिन उसमें सवार होकर एक स्टेशन से दूसरे स्थान पर वह इससे पहले कभी नहीं गये थे। अहमदाबाद से यह ट्रेन दोपहर करीब 2 बजे यह ट्रेन मुंबई के लिए रवाना होगी। वडोदरा और सूरत रुकते हुए यह गाड़ी करीब सात बजकर 35 मिनट पर मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। मुंबई और गांधीनगर के बीच यह गाड़ी 1 अक्टूबर से सामान्य यात्रियों के लिए चलने लगेगी। वंदे भारत एक्सप्रेस 519 किलोमीटर का यह सफर करीब साढ़े 6 घंटे में तय करेगी। रेल मंत्रालय की आधिकारिक जानकारी के अनुसार रविवार छोड़कर सप्ताह के 6 दिन चलने वाली यह 20901 डाउन गाड़ी मुंबई सेंट्रल स्टेशन से सुबह 6 बज कर 10 मिनट पर रवाना होगी। यह ट्रेन  8:50 बजे सूरत पहुंचेगी और 8:53 बजे रवाना हो कर 10,20 बजे वडोदरा पहुंचेगी। 5 मिनट के ठहराव के बाद 10:25 बजे रवाना हो कर 11.35 बजे अहमदाबाद और 11.40 बजे रवाना हो कर 12.30 बजे गांधीनगर कैपिटल स्टेशन पहुंचेगी।

वापसी में 20902 अप गाड़ी गांधीनगर कैपिटल से दोपहर में 02.05 बजे रवाना हो कर 02.45 बजे अहमदाबाद, 5 मिनट के ठहराव के बाद 4 बजे वडोदरा और फिर 5 मिनट के ठहराव के बाद शाम 5.40 बजे सूरत पहुंचेगी। सूरत से 5.43 बजे रवाना हो कर रात 8.35 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। इस प्रकार से यह गाड़ी डाउन दिशा में 6 घंटे 20 मिनट और अप दिशा में 6 घंटे 30 मिनट का समय लेगी। गाड़ी की औसत गति 87 से 89 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी जबकि अधिकतम गतिसीमा 160 किलोमीटर प्रतिघंटा तक रहेगी। वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच रहेंगे। दोनों छोर पर ड्राइवर केबिन वाले सी-1 और सी-14 कोच में 44-44 सीटें, सामान्य चेयरकार में 78-78 सीटें और 2 एग्जिक्यूटिव कोचों में 52-52 सीटें हैं। इस तरह से गाड़ी में कुल 1128 यात्री सवार हो सकते हैं। ट्रेन में एग्जिक्यूटिव श्रेणी में किराया 955 रुपये से 2505 रुपये के बीच तथा एसी चेयरकार का किराया 515 रुपये से 950 रुपये के बीच होगा। 

Post Comment

Comment List

Latest News

सचिन पायलट-जोशी को मिली 2 सीटों पर जिम्मेदारी, दिल्ली में बनाया पर्यवेक्षक  सचिन पायलट-जोशी को मिली 2 सीटों पर जिम्मेदारी, दिल्ली में बनाया पर्यवेक्षक 
उत्तर-पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस ने कन्हैया कुमार को चुनावी मैदान में उतारा है। उनका मुकाबला मनोज तिवारी से है, जबकि...
मोहन यादव का राहुल पर निशाना, गांधी परिवार से कोई नहीं कर पाया गरीबी दूर 
निष्क्रिय कांग्रेसजनों की रिपोर्ट जाएगी दिल्ली, संगठन से छिनेंगे पद
आपसी रंजिश में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, बीच-बचाव करने आए परिजन घायल
प्रदेश में हजारों की संख्या में सूख रहे है पेयजल स्रोत, भूजल स्तर में गिरावट
सिंगापुर का एफ-16 लड़ाकू विमान एयर बेस पर क्रैश, सफलतापूर्वक बाहर निकला पायलट
अवैध रूप से बसाई जा रही 3 कॉलोनियां ध्वस्त, अतिक्रमण पर भी कार्रवाई