अशोक गहलोत के बयान में छुपे दिखे कई राजनीतिक संकेत

हकीकत सामने आ जाएगी

अशोक गहलोत के बयान में छुपे दिखे कई राजनीतिक संकेत

अजय माकन का नाम लेकर राजस्थान में पकड़ होने का दावा किया। गहलोत ने अजय माकन का नाम लेकर कहा कि मैंने अजय माकन को कहा था कि वह सर्वे करा ले, जिससे हकीकत सामने आ जाएगी कि किसके नेतृत्व में कांग्रेस सरकार रिपीट हो सकती है। 

जयपुर। गांधी जयंती पर महात्मा गांधी को माल्यार्पण करने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के दिए बयान में कई राजनीतिक संकेत छुपे दिखे। उन्होंने प्रदेश प्रभारी अजय माकन का नाम लेकर राजस्थान में पकड़ होने का दावा किया। गहलोत ने अजय माकन का नाम लेकर कहा कि मैंने अजय माकन को कहा था कि वह सर्वे करा ले, जिससे हकीकत सामने आ जाएगी कि किसके नेतृत्व में कांग्रेस सरकार रिपीट हो सकती है। 

गहलोत ने कहा 50 साल की राजनीति में पहली बार वनलाइन प्रस्ताव पास करवाने में विफल रहा और इस हार के लिए मैंने सोनिया गांधी से माफी मांग ली है। मैं अपना कर्म कर रहा हूं, बाकी फैसला आलाकमान के हाथ में है। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव की उम्मीदवारी पर गहलोत ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे संगठन के व्यक्ति है और उनके पास लंबा अनुभव है। उनकी तुलना शशि थरूर से नहीं की जा सकती। गहलोत के दावे अनुसार खड़गे की एक तरफा जीत होगी। खड़गे दलित वर्ग से आते है, 50 वर्ष बाद कांग्रेस को कोई दलित राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलेगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी, 88 सीटों पर होगा चुनाव लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी, 88 सीटों पर होगा चुनाव
इस चरण में 12 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों की 88 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव होगा।
कैलाश चौधरी की नामांकन सभा में उमड़ी भीड़, वरिष्ठ नेताओं ने किया जनसभा को संबोधित
झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर बड़ी जीत दर्ज करेगा NDA: सुदेश महतो
मेक्सिको के 19 प्रांतों में फैली जंगलों में लगी आग, 42 स्थानों पर काबू 
लोकसभा आम चुनाव में प्रथम चरण के लिए 124 प्रत्याशियों के 166 नामांकन पाए गए सही
Delhi Liqour Policy : केजरीवाल को राहत नहीं, ईडी की हिरासत 1 अप्रैल तक बढ़ी
भाजपा पिछली बार से ज्यादा सीटें जीतकर फहरायेगी परचम : दीयाकुमारी