बिहार में कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने दिया इस्तीफा

विभाग में भ्रष्टाचार को लेकर नाराज थे सुधाकर सिंह

बिहार में कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने दिया इस्तीफा

सुधाकर सिंह ने अपना इस्तीफा उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव को भेज दिया है। हालांकि, मंत्री का त्यागपत्र अभी तक स्वीकार नहीं किया गया है।

पटना। बिहार में अपने विभाग में भ्रष्टाचार को लेकर सार्वजनिक तौर पर नाराजगी जाहिर कर चुके कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सुधाकर सिंह ने अपना इस्तीफा उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव को भेज दिया है। हालांकि, मंत्री का त्यागपत्र अभी तक स्वीकार नहीं किया गया है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रदेश अध्यक्ष और सुधाकर सिंह के पिता जगदानंद सिंह ने इसकी पुष्टि की है। 

 कृषि मंत्री के इस्तीफा पर राजद के प्रदेश अध्यक्ष  जगदानंद सिंह ने कहा कि आज गांधी जयंती और शास्त्री जी की जयंती है । दोनों नेताओं ने हमेशा किसानों की चिंता की। किसान देश की जरूरत हैं। कृषि मंत्री हमेशा किसानों का सवाल उठाते रहते थे। किसानों के साथ राज्य में न्याय नहीं हो रहा। अपनी उपज को बेचने के लिए किसानों के पास आज कोई मंडी नहीं है । इस वजह से कृषि मंत्री बहुत आहत हैं।

कृषि मंत्री सुधाकर सिंह अपने विभाग में भ्रष्टाचार को लेकर काफी मुखर रहे हैं । उन्होंने पिछले दिनों कैमूर में सार्वजनिक तौर पर कहा था कि उनके विभाग के पदाधिकारी चोर हैं और वह चोरों के सरदार हैं । इसके बाद उन्होंने कृषि रोड मैप में भी गड़बड़यिों को लेकर आलोचना की थी ।

Post Comment

Comment List

Latest News

आरक्षण चोरी का खेल बंद करने के लिए 400 पार की है आवश्यकता : मोदी आरक्षण चोरी का खेल बंद करने के लिए 400 पार की है आवश्यकता : मोदी
कांग्रेस ने वर्षों पहले ही धर्म के आधार पर आरक्षण का खतरनाक संकल्प लिया था। वो साल दर साल अपने...
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था, पुलिस के 85 हजार अधिकारी-जवान सम्भालेंगे जिम्मा : साहू 
इंडिया समूह का घोषणा पत्र देखकर हताश हो रही है भाजपा : महबूबा
लोगों को डराने के लिए खरीदे हथियार, 2 बदमाश गिरफ्तार
चांदी 1100 रुपए और शुद्ध सोना 800 रुपए महंगा
बेहतर कल के लिए सुदृढ ढांचे में निवेश की है जरुरत : मोदी
फोन टेपिंग विवाद में लोकेश शर्मा ने किया खुलासा, मुझे अशोक गहलोत ने उपलब्ध कराई थी रिकॉर्डिंग