विराट, अनुष्का पहुंचे कैंची धाम, नीम करौली महाराज के किये दर्शन

नैनीताल के रामगढ़-मुक्तेश्वर पहुंचे कोहली

विराट, अनुष्का पहुंचे कैंची धाम, नीम करौली महाराज के किये दर्शन

विराट कोहली सीधे कैंची धाम पहुंचे और तीनों ने नीम करौली महाराज के दर्शन किये। उन्होंने आरती में भाग लिया।

नैनीताल। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एवं दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली ने पत्नी एवं सिने अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और बेटी के साथ नैनीताल के प्रसिद्ध कैंची धाम के दर्शन किये। प्राप्त जानकारी के अनुसार विराट कोहली सीधे कैंची धाम पहुंचे और तीनों ने नीम करौली महाराज के दर्शन किये। उन्होंने आरती में भाग लिया। वे कुछ देर मंदिर में रुके। उन्होंने इस दौरान मंदिर के पुजारी और कर्मचारियों के साथ फोटो भी खिंचवाये। उन्होंने हालांकि इस दौरान लोगों और श्रद्धालुओं से दूरी बनाए रखी। इसके बाद वह मुक्तेश्वर के लिए रवाना हो गये।

कोहली अपने परिवार के साथ नैनीताल के रामगढ़-मुक्तेश्वर पहुंचे। वह निजी हेलीकॉप्टर से सीधे घोड़ाखाल सैनिक स्कूल उतरे और वापस मुक्तेश्वर के लिए रवाना हो गये। उन्होंने इस दौरान भी किसी से बात नहीं की। घोड़ाखाल स्कूल के छात्र भी इस मौके पर उनकी अगुवाई के लिये खड़े रहे। उन्होंने विराट और अनुष्का का ताली बजाकर स्वागत किया। ऐसा बताया जा रहा है कि वह मुक्तेश्वर में अपने खास मित्र के यहां ठहरे हैं। दोनों यहाँ की शांत वादियों में कुछ दिन बिताना चाहते हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

Loksabha Election 2024 : भाजपा में परिवार से दो टिकट, वसुंधरा का बेटा और विश्व राज की पत्नी लड़ रही चुनाव Loksabha Election 2024 : भाजपा में परिवार से दो टिकट, वसुंधरा का बेटा और विश्व राज की पत्नी लड़ रही चुनाव
भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने पूर्व में तय किया था कि किसी भी लोकसभा सीट पर परिवारवाद के...
राजस्थान में गर्मी बढ़ते ही हीट वेव पर अलर्ट हुआ चिकित्सा विभाग  
अवैध ऑर्गन ट्रांसप्लांट रोकने के लिए हाईटेक बनेगा सिस्टम
वर्ष 2023 की अंतिम तिमाही में इंटरनेट उपभोक्ताओं की संख्या बढ़कर 93.61 करोड़ रही
दलित और अल्पसंख्यक वोटों को साधने में जुटी कांग्रेस
बगरू में तीन दिवसीय जुगलदरबार लक्खी मेला आगाज, ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी
विवाह से चंद घंटों पहले मेनाल रेजीडेंसी में करंट से दूल्हे की मौत