बाइडेन ने हथियारों पर पाबंदी लगाने का किया आह्रान

2020 में 610 और 2019 में 417 गोलीबारी की घटनाएं हुई थी

बाइडेन ने हथियारों पर पाबंदी लगाने का किया आह्रान

अमेरिका में कुछ ही दिनों पहले सामूहिक गोलीबारी की दो घटना के बाद राष्ट्रपति की यह टिप्पणी सामने आई है। सप्ताहांत में कोलोराडो स्प्रिंग्स नाइट क्लब में हुई गोलीबारी में एक बंदूकधारी ने एआर -15 राइफल से गोलीबारी की थी। जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य 19 घायल हो गए थे।

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने हथियारों पर प्रतिबंध लगाने के आह्वान को फिर से दोहराया है। बाइडेन ने गुरुवार को मैसाचुसेट्स के नानटुकेट में अपनी यात्रा के दौरान संवाददाताओं से कहा कि मैं हमले में इस्तेमाल होने वाले हथियारों से छुटकारा पाने की फिर से कोशिश करने जा रहा हूं।

अमेरिका में कुछ ही दिनों पहले सामूहिक गोलीबारी की दो घटना के बाद राष्ट्रपति की यह टिप्पणी सामने आई है। सप्ताहांत में कोलोराडो स्प्रिंग्स नाइट क्लब में हुई गोलीबारी में एक बंदूकधारी ने एआर -15 राइफल से गोलीबारी की थी। जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य 19 घायल हो गए थे।

बाइडेन ने कहा कि मैं इन गोलीबारी से थक चुका हूं। हमारे पास हथियारों के इस्तेमाल के लिए बहुत सख्त कानून होने चाहिए। अमेरिकी कांग्रेस में हालांकि हमले के हथियारों पर प्रतिबंध लगाने की संभावना निकट भविष्य में लगभग असंभव है। ऐसी उम्मीद लगायी जा रही है कि अगले कार्यकाल में रिपब्लिकन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स का नियंत्रण अपने हाथों में ले लेंगे और उनके हथियरों के इस्तेमाल अधिकारों पर अंकुश लगाने वाले कानून का विरोध करने की संभावना जतायी गयी है।

गन वायलेंस आर्काइव के अनुसार अमेरिका ने इस साल अब तक 600 से अधिक सामूहिक गोलीबारी की घटनाएं सामन आ चुकी हैं। जबकि पिछले साल देश में 690 सामूहिक गोलीबारी की चौंकाने वाली घटनाएं हुई थी। इसके अलावा 2020 में 610 और 2019 में 417 गोलीबारी की घटनाएं हुई थी।

Read More ब्राजील में टक्कर के बाद वाहन में लगी आग, 4 लोगों की मौत

Tags: joe biden

Post Comment

Comment List

Latest News

चांदी 500 रुपए और सोना 300 रुपए सस्ता चांदी 500 रुपए और सोना 300 रुपए सस्ता
मुनाफा वसूली के कारण गुरुवार को दोनों कीमती धातुओं में गिरावट रही। जयपुर सर्राफा बाजार में चांदी 500 रुपए कम...
इराक में 11 आईएस आतंकवादियों को दी फांसी, अभी भी बड़े पैमाने पर छिपे 
दूसरे फेज में निष्क्रिय रहे कांग्रेसियों की रिपोर्ट मांगी, शहरी क्षेत्रों में प्रचार पर बढाया जोर
जदयू नेता सौरभ कुमार की गोली मारकर हत्या
ब्राजील में टक्कर के बाद वाहन में लगी आग, 4 लोगों की मौत
2nd Phase वाले लोकसभा क्षेत्रों में अब तक दो लाख 21 हजार से अधिक कार्मिक कर चुके हैं मतदान
तेलंगाना में बस से टकराई अनियंत्रित बाइक, 10 लोगों की मौत