.jpg)
महाराष्ट्र के मंत्रियों ने कर्नाटक में प्रवेश की कोशिश की, तो होगी कार्रवाई : सीएम बोम्मई
कानून व्यवस्था बिगड़ने की जताई आशंका
बोम्मई ने कहा कि अगर महाराष्ट्र के मंत्री राज्य में प्रवेश करने का प्रयास करते हैं, तो संबंधित अधिकारियों को उचित कानूनी कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया गया है।
हुबली। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने चेतावनी दी कि अगर महाराष्ट्र के मंत्री मौजूदा परिस्थितियों में राज्य में प्रवेश करने की कोशिश करते हैं, तो उनकी सरकार उचित कार्रवाई करने से नहीं हिचकेगी। बोम्मई ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि अगर महाराष्ट्र के मंत्री राज्य में प्रवेश करने का प्रयास करते हैं, तो संबंधित अधिकारियों को उचित कानूनी कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि वही कार्रवाई, जो पहले की गई थी, इस बार भी की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके बावजूद, उनका (महाराष्ट्र के मंत्रियों का) कर्नाटक आने का फैसला सही नहीं है। इस स्थिति में महाराष्ट्र के मंत्रियों का दौरा उकसावे की कार्रवाई है। इसके अलावा यह लोगों की भावनाओं को भड़काने जैसा होगा। मैं इस संबंध में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से बात करूंगा। उन्होंने कहा, महाराष्ट्र राज्य के साथ सीमा विवाद कर्नाटक के लिए एक बंद अध्याय है। कर्नाटक और महाराष्ट्र के लोगों के बीच सद्भाव है। साथ ही सीमा विवाद भी मौजूद है। महाराष्ट्र ने सीमा पर रैकी करते हुए उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है।
गौरतलब है कि महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना (शिंदे गुट) की गठबंधन सरकार की ओर से नियुक्त समन्वयक मंत्रियों चंद्रकांत पाटिल और शंभूराज देसाई ने घोषणा की है, कि वे 6 दिसंबर को बेलगावी का दौरा करेंगे। कन्नड़ संगठनों ने कर्नाटक में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार को चेतावनी दी है, कि यदि वह विफल रही, तो वे मंत्रियों को रोकेंगे और परिणामों के लिए सरकार को जिम्मेदार होगी।
इस बीच कर्नाटक कांग्रेस ने कहा है, कि आगामी विधानसभा चुनाव में लाभ लेने के लिए सत्तारूढ़ भाजपा सरकार की ओर से ड्रामा किया जा रहा है।
Related Posts
Post Comment
Latest News

Comment List