
देश में तनाव और हिंसा का माहौल : गहलोत
पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा की जनसभा को किया संबोधित
गहलोत ने एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा कि राजस्थान में जनता का मूड सरकार के पक्ष में है।
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पठानकोट पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा की जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राहुलजी को सुनने के लिए जन सैलाब उमड़ पड़ा है, पूरा देश भारत जोड़ो यात्रा को देख रहा है। राहुल गांधी ने जो मुद्दे दिए हैं, वो देश के हर गांव-ढ़ाणी में हैं। महंगाई, बेरोजगारी, आपसी भाईचारा बड़ा मुद्दा है। देश में तनाव और हिंसा का माहौल है। गरीब और अमीर के बीच की खाई बढ़ती जा रही है।
राहुल गांधी को बधाई देता हूं, उनकी हिम्मत, आजादी के बाद ऐसी यात्रा कभी नहीं निकली है। आप साधुवाद के पात्र हैं, आप देश के लिए जननायक बन चुके हैं। देश यह देख रहा है कि एक नौजवान मुद्दों को लेकर निकल पड़ा है। कांग्रेस पार्टी आपकी आभारी है, आपने इन मुद्दों पर सबको एकजुट कर दिया। राजस्थान में लाखों लोग यात्रा में शामिल होने आए, आपका साथ दिया। देश के सामने आज चुनौतियां बड़ी हैं, उनका मुकाबला करना है। कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे साहब के अनुभव का लाभ पार्टी को मिलेगा। वर्तमान में लोकतंत्र को खतरा है, संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही है। इसके बाद यात्रा के फ्लैग हैंडोवर सेरेमनी में भी शामिल हुए।
राजस्थान में सरकार के पक्ष में जनता का मूड
गहलोत ने एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा कि राजस्थान में जनता का मूड सरकार के पक्ष में है। पहली बार ऐसा देखने को मिल रहा है कि सत्ता विरोधी कोई लहर नहीं है। आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस एकजुट होकर चुनाव लडेगी। हर कार्यकर्ता और नेता को पदयात्रा, रैली, हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में हिस्सा लेना चाहिए। सरकार की योजनाएं जनता तक पहुंचाने में कार्यकर्ता भूमिका निभाएं।
Related Posts
Post Comment
Latest News

Comment List