भाजपा को हरा देंगे तो खत्म हो जाएगा अडानी, चुनावी साल में किसी के भी घर पहुंच सकती है ईडी : रंधावा

कांग्रेस नेताओं का मोदी सरकार पर उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने का आरोप

भाजपा को हरा देंगे तो खत्म हो जाएगा अडानी, चुनावी साल में किसी के भी घर पहुंच सकती है ईडी : रंधावा

मोदी अडानी के रूप में ईस्ट इंडिया कंपनी लाए हैं। आज हम अडानी समूह पर जेपीसी की मांग कर रहे हैं, लेकिन सभी कांग्रेसी मिलकर यदि बीजेपी को हरा देंगे, तो अडानी खुद ही खत्म हो जाएगा।

जयपुर। अदानी समूह के एसबीआई में निवेश के मुद्दे पर प्रदेश कांग्रेस ने राजभवन का घेराव करते हुए भाजपा नेताओं पर जमकर निशाना साधा। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा सहित कई दिग्गज नेताओं ने केंद्र की मोदी सरकार पर अपने मित्र उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया। सभा में पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, सरकार के मंत्री और विधायक, पीसीसी पदाधिकारी, अग्रिम संगठनों के नेता और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। सिविल लाइन फाटक पर हुई सभा में रंधावा ने कहा कि पीएम मोदी खुद को और भाजपा को देशभक्त पार्टी बताते हैं, जबकि इन के राज में देश फिर से गुलामी की तरफ बढ़ रहा है। 

मोदी अडानी के रूप में ईस्ट इंडिया कंपनी लाए हैं। आज हम अडानी समूह पर जेपीसी की मांग कर रहे हैं, लेकिन सभी कांग्रेसी मिलकर यदि बीजेपी को हरा देंगे, तो अडानी खुद ही खत्म हो जाएगा। कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं को भी नसीहत देते हुए रंधावा ने कहा कि आप से लड़ाई खत्म कर अपने आप में करंट पैदा करो। राजस्थान अगर जीत गए, तो अडानी तो वैसे ही खत्म हो जाएगा। राजस्थान में टिकटों में किसी की सिफारिश नहीं चलेगी, जो काम करेगा उसी को टिकट मिलेगा। 

गुजरात कांग्रेस प्रभारी डॉ. रघु शर्मा ने कहा कि राजस्थान में भाजपा कई खेमों में बंटी हुई है। पेपर पर इनका विरोध गलत है, क्योंकि अन्य राज्यों में भी लगातार पेपर लीक हो रहे हैं। राजस्थान भाजपा के खेमों में बंटने का फायदा कांग्रेस को होगा और राजस्थान में कांग्रेस की सरकार रिपीट होगी। खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि हम कांग्रेस कार्यकर्ता की बदौलत ही विधायक मंत्री बने हैं। कार्यकर्ता हमारी पहली जिम्मेदारी है, उसके लिए अधिकारियों के पास भी जाकर काम कराएंगे। अब चुप बैठने का समय नहीं है। चुनावी साल है, इसलिए राजस्थान में ईडी भी सक्रिय हो गई है और किसी भी मंत्री विधायक के घर पहुंच सकती है। पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी ने भी भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सभी कांग्रेसी एकजुट होकर लड़ाई लड़ेंगे, तो राजस्थान से भाजपा पूरी तरह साफ हो जाएगी। अडानी समूह के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार ऐसे ही दबाव बनाए रखेगा तो मोदी सरकार को झुकना पड़ेगा।

 

Read More मंडी में सफाई का नहीं दिखा असर, लगे कचरे के ढेर

Tags: Congress

Post Comment

Comment List

Latest News

किरोड़ी मीणा के साथ गीत गाते हुए वोट डालने पहुंची महिलाएं किरोड़ी मीणा के साथ गीत गाते हुए वोट डालने पहुंची महिलाएं
मीणा ने बड़ी संख्या में एक साथ ग्रामीणों को एकत्रित कर मतदान केंद्र पर वोट डलवाया। दौसा लोकसभा क्षेत्र में...
वोट बैंक के लिए आस्था को खारिज कर रहा है इंडिया गठबंधन : मोदी
भजनलाल शर्मा ने मतदान केन्द्र पर डाला वोट, पोलिंग कांउटर पर कार्यकर्ताओं से की चर्चा
इजरायल ने ईरान पर किया मिसाइल हमला, शहरों में उड़ानें निलंबित 
रामगढ़ टाइगर रिजर्व के बफर में सरेआम बनी 2 किमी सड़क, अधिकारियों को होश तक नहीं
मणिपुर में फायरिंग के कारण मतदान बाधित, ईवीएम की नष्ट
सुरक्षा व्यवस्था : 5 राज्यों की सीमाओं पर बनाई 225 चैक पोस्ट