पंजाब में अकाली दल का कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से टकराव
टकराव होने से माहौल तनावपूर्ण हो गया
पंजाब के जालंधर में मतदान के दौरान अकाली दल का कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से टकराव होने से माहौल तनावपूर्ण हो गया, लेकिन पुलिस ने बचाव करते हुए टकराव को रोक दिया।
जालंधर। पंजाब के जालंधर में मतदान के दौरान अकाली दल का कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से टकराव होने से माहौल तनावपूर्ण हो गया, लेकिन पुलिस ने बचाव करते हुए टकराव को रोक दिया। जालंधर सेंट्रल सीट पर अकाली दल ने चंदन ग्रेवाल और कांग्रेस से निवर्तमान विधायक राजिंदर बेरी को उम्मीदवार बनाया है। अकाली दल के कार्यकर्ताओं का आरोप था कि बेरी का एक पोलिंग एजेंट जो कि क्षेत्र में पार्षद भी है। पोलिंग बथ के बाहर से मतदाताओं को अंदर तक ले जा रहा था। इसका उन्होंने विरोध किया, लेकिन कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला कर दिया।
रैणक बाजार में पोलिंग बूथ सरकारी स्कूल ईस्ट-4 में बनाया गया है। मौके पर हंगामे की सूचना मिलते ही अकाली प्रत्याशी चंदन ग्रेवाल और पूर्व मेयर सुरेश सहगल भी पहुंच गए। चंदन ग्रेवाल ने कहा कि पुलिस को पोलिंग एजेंट के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए थी। पुलिस ने कहा कि उन्होंने लाठीचार्ज नहीं किया, बल्कि जो भीड़ थी। उन्हें कहा कि वह मतदान कर यहां से जाएं।
Comment List