बाड़मेर के गांव में एक महिला से मारपीट कर प्राइवेट पार्ट मे मिर्ची डालने का वीडियो वायरल, दो महिलाएं हिरासत में
बाड़मेर जिले के एक गांव में एक महिला के साथ मारपीट कर प्राइवेट पार्ट में मिर्ची डालने का वीडियो सामने आया है।
एसपी दीपक भार्गव ने पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। पुलिस ने दो महिलाओं को हिरासत में भी लिया है। वहीं पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया है।
बाडमेर। बाड़मेर जिले के एक गांव में एक महिला के साथ मारपीट कर प्राइवेट पार्ट में मिर्ची डालने का वीडियो सामने आया है। एसपी दीपक भार्गव ने पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। पुलिस ने दो महिलाओं को हिरासत में भी लिया है। वहीं पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया है। वीडियो काफी वायरल होता रहा, हालांकि नवज्योति वीडियो की कोई पुष्टि नहीं करता है।
पुलिस के अनुसार एक महिला अपने बेटे की बहू को लेने के लिए मायके गई थी। बेटे के ससुराल में उनका महिलाओं से विवाद हो गया। दो महिलाओं ने पीड़िता के साथ मारपीट की और प्राइवेट पार्ट में मिर्ची डाल दी। इस घटनाक्रम का किसी ने वीडियो बना लिया। वीडियो सोशल मीडिया के जरिए पुलिस तक पहुंचा। इसके बाद पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। वीडियो 7-8 दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस इसकी भी जांच कर रही है।
ज्यादती की हदें पार
वीडियो में दो महिलाएं पीड़िता को पकड़े हुए दिखाई दे रही हैं। दोनों महिलाएं उसके साथ जबरदस्ती कर उसके प्राइवेट पार्ट में मिर्ची जैसा कुछ डाल रही है। महिला विरोध करती है, लेकिन दो महिलाएं उसको पकड़ लेती हैं। पुलिस ने बताया कि दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। महिलाओं से पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं, पीड़ित महिला का पुलिस मेडिकल करवा रही है। नवज्योति इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
Comment List