आज का 'राशिफल'

जानिए क्या कहता है आपका राशिफल

आज का 'राशिफल'

स्वास्थ्य को लेकर यह सप्ताह परेशानी भरा हो सकता है। परिवार के वरिष्ठजनों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यक्तिगत कार्य आसानी से बन जाएंगे।

मेष राशि  (21 मार्च से 20 अप्रैल) स्वास्थ्य को लेकर यह सप्ताह परेशानी भरा हो सकता है। परिवार के वरिष्ठजनों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यक्तिगत कार्य आसानी से बन जाएंगे। नये प्रोजेक्ट पर कार्य करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। कारोबारी वर्ग नये कारोबार की योजनाएं बनाएंगे।

वृष राशि (21 अप्रैल से 20 मई ) संतान पक्ष को लेकर आ रही परेशानियां दूर हो सकती हैं। मनमुटाव कम होगा। लेनदारियों-देनदारियों में तालमेल बन सकता है। नया निवेश करने में जल्दबाजी ना करें। स्थायी संपत्ति क्रय करने में उतावलापन आपको परेशानी दे सकता है।

मिथुन राशि (21 मई से 20 जून) मित्र मंडली से परेशानी उत्पन्न हो सकती है। नकारात्मक धारणा वाले मित्रों से दूरी रखें। नई विद्या या कोर्स आपके व्यक्तित्व को बेहतर बना सकता है। प्रतियोगी वर्ग को मेहनत का परिणाम हासिल करने में परेशानी हो सकती है।

कर्क राशि (21 जून से 20 जुलाई) व्यवसाय व कार्य मे दबाव महसूम करेंगे। स्थायी आमदनी प्राप्त होने में समय लगेगा। जमीन-संपत्ति के कार्य में अवरोध उत्पन्न हो सकता है। पुरानी संपत्ति को लेकर भी कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा।

Read More आज का 'राशिफल'

सिंह राशि (21 जुलाई से 20 अगस्त) पुराने निवेश से लाभ प्राप्त होगा, बिगड़े काम बनने लगेंगे। आध्यात्मिक गुरु की प्राप्ति हो सकती है।  दान-पुण्य, व समाज सेवा में मन लगेगा। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिल सकते हैं। भाग-दौड़ को विराम मिल सकता है।

Read More आज का 'राशिफल'

कन्या राशि (21 अगस्त से 20 सितंबर) भावनाओं में बहकर निर्णय न लें। व्यवहारिक दृष्टिकोण अपनाए। अचानक खर्च के आने से परेशान होंगे। अपनी प्रतिष्ठा बनाए रखने के लिये क्षमता से अधिक व्यय करेंगे। कारोबारी यात्रा संभव है। रिश्तेदारों व मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। महिलाओं की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी बढ़ सकती है।

Read More आज का 'राशिफल'

तुला राशि (21 सितंबर से 20 अक्टूबर) कार्य में सफलता के लिये तकनीकी सहयोग आवश्यक होगा। परिवार में नवांगतुक की संभावना है। पुरानी बातों को विवाद का मुद्दा बनाने से बचें। अनावश्यक खर्च व मात्रा टालने का प्रयास करें। अपनी योग्यता व कौशल के दम पर अपनी साख बना लेंगे।

वृश्चिक राशि ( 21 अक्टूबर से 20 नवम्बर) बेवजह ही बहस-विवाद होने से परेशान हो सकते हैं। उधार गया धन आसानी से प्राप्त नहीं होगा। बार-बार का तकाजा संबंधों को प्रभावित कर सकता है। फिजूल के लेन-देन से बचें। कारोबारी विस्तार संभव है। उच्चाधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा।

धनु राशि (21 नवंबर से 20 दिसम्बर) विद्यार्थी वर्ग को यह सप्ताह अधिक परिश्रम करा सकता है। खान-पान का ध्यान रखें। नेत्रों संबंधी समस्या हो सकती है। आर्थिक हानि होने की संभावना है। जोखिमभरा निवेश न करें। सट्टा-शेयर आदि में सूझ-बूझ से निवेश करेंं।

मकर राशि  (21 दिसम्बर से 20 जनवरी) नये आभूषण वस्त्रों पर व्यय होगा। प्रेम संबंधों के विवाह-सगाई में परिणीत होने की संभावना है। रोजगार के नये अवसर प्राप्त होंगे। अति विश्वास से बचें। आमद-खर्च बराबर रहेंगे। अपने बजट में ही कार्य करने की कोशिश करें।

कुंभ राशि (21 जनवरी से 20 फरवरी) कुछ नया करने के प्रयास सफल होंगे। पूर्व परिचितों से मुलाकात में समय बीतेगा। अपनी विचारधारा को समाज में प्रतिपादित करने का अवसर प्राप्त होगा व सराहना प्राप्त होगी। सुख-सुविधा के साधन खरीदने में व्यय संभव है। मित्रों से गलतफमी हो सकती है।

मीन राशि (21 फरवरी में 20 माच) कार्य सरलता न बन जाएंगे। परिवार में विवाह-सगाई उत्सव आयोजित हो सकते हैं। वरिष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के साथ यात्रा संभव है। कुछ नया निर्माण करने की योजना बन सकती है।

Post Comment

Comment List

Latest News

न्यूजीलैंड ने चौथे टी-20 मैच में पाकिस्तान को चार रन से हराया न्यूजीलैंड ने चौथे टी-20 मैच में पाकिस्तान को चार रन से हराया
टिम रॉबिन्सन (51) रनों की अर्धशतकीय पारी और उसके बाद विलियम ओ' रूर्के की धारदार गेंदबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड ने...
ग्रेटर महापौर ने मानसून पूर्व नालों की सफाई करने के लिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने सिविल सिविल लाइंस स्थित बंगला नंबर 8 में की पूजा अर्चना
मौसम का बिगड़ा मूड, तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, आकाशीय बिजली गिरने से भैंस की मौत
रोडवेज बेड़े में शामिल होगी 510 नई बसें
तापमान बढ़ा तो पानी घटा, गांव-शहरोँ में टैंकरों से बुझ रही प्यास
श्रीलंका में ट्रक की सेना की कार से टक्कर, एक सैनिक की मौत