पाली जिले की छह में से पांच सीटों पर सीधा मुकाबला

एक सीट पर निर्दलीय व बागी दे रहे है चुनौती

पाली जिले की छह में से पांच सीटों पर सीधा मुकाबला

विधानसभा चुनावों में मतदान की तारीख नजदीक आने के साथ ही अब भाजपा व कांग्रेस के साथ अलावा निर्दलीय व अन्य दलों ने अपने प्रचार अभियान को तेज करना शुरू कर दिया है।

पाली। विधानसभा चुनावों में मतदान की तारीख नजदीक आने के साथ ही अब भाजपा व कांग्रेस के साथ अलावा निर्दलीय व अन्य दलों ने अपने प्रचार अभियान को तेज करना शुरू कर दिया है। अब प्रदेश भर में स्टार प्रचारकों की सभाए होनी शुरू होने के साथ ही प्रचार भी चरम पर पहुचना शुरू हो जाएगा। पाली जिले की छह विधानसभाओं की बात करे तो जैतारण को छोड़कर पांच सीटों पर भाजपा व कांग्रेस में सीधा मुकाबला देखने को मिलेगा। पाली विधानसभा में कांग्रेस के भीमराज भाटी का भाजपा के प्रत्याशी व पांच बार के विधायक ज्ञानचंद पारख से है। वही बाली में कांग्रेस के पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड का मुकाबला पांच बार के विधायक व पूर्व मंत्री भाजपा के पुष्पेन्द्रसिंह राणावत है। सुमेरपुर में कांग्रेस के हरिशंकर मेवाडा का मुकाबला भाजपा से एक बार विधायक जोराराम कुमावत से है।

सोजत विधानसभा में कांग्रेस की ओर से पूर्व सीएस निरंजन आर्य का मुकाबला भाजपा प्रत्याशी व रिश्तेदार विधायक शोभा चौहान से होगा। मारवाड जंक्शन में कांग्रेस के खुशवीर सिंह जोजावर का मुकाबला पूर्व विधायक भाजपा के केसाराम चौधरी से होगा। वही जैतारण विधानसभा की बात करे तो यहा कांग्रेस के प्रत्याशी सुरेन्द्र गोयल का मुकाबला कांग्रेस के ही बागी उम्मीदवार पूर्व विधायक दिलीप चौधरी व भाजपा के पिछली बार के विधायक अविनाश गहलोत से होगा। जिले की छह विधानसभा मे से पांच विधानसभाओं में पिछली बार भाजपा ने कमल खिलाया था और एक निर्दलीय सीट रही थी। ऐसे में इस बार कांग्रेस ने अपने समीकरण व जोड़ तोड़ के बार पिछली बार के दोनो बागी उम्मीदवारों को टिकट देकर अपना पक्ष मजबूत करने का प्रयास किया है। पाली से भीमराज भाटी व मारवाड़ से खुशवीर सिंह को टिकट देकर कांग्रेस ने निर्दलीय उम्मीदवारों को अपने पक्ष में किया ताकि वो जीत का प्रयास कर सके और कांग्रेस का गणित ना बिगडेÞ। पिछली बार के वोट प्रतिशत की बार करे तो भाजपा का वोट प्रतिशत कांग्रेस से अधिक ही रहा है। 

2018 में यह रहा वोट प्रतिशत
वर्ष 2018 के चुनाव में पाली में भाजपा को 43.80% व कांग्रेस को 19.23% और निर्दलीय अन्य को 36.97%मिले है जबकि जैतारण में 33.60% व कांग्रेस को 27.36% सोजत में भाजपा को 54.24% व कांग्रेस को 32.45% मारवाड में 35.66% व कांग्रेस को 12.79% जबकि यहा निर्दलीय अन्य को 51.55% मिले थे। बाली में भाजपा को 49.00% व कांग्रेस एनसीपी को 34.65% व सुमेरपुर में भाजपा को 55.57% व कांग्रेस को 36.63% मिले थे। सभी छह सीटो पर भाजपा को कांग्रेस के मुकाबले वोट प्रतिशत अधिक रहा है ऐसे में भाजपा पिछली बार चुनाव में कांग्रेस से आगे रही लेकिन इस बार चुनाव में क्या होगा यह कहना अभी मुश्किल है लेकिन पिछली बार के वोट प्रतिशत को समझने वाले इस बार भी अपना गणित लगा रहे है कि भाजपा का वोट प्रतिशत कम हो सकता है मगर गणित नही बिगड़ेगा लेकिन कांग्रेस ने भी इस बार जो उम्मीदवार मैदान में उतारे है वो स्थानीय व समीकरणों को देखते हुए उतारे है तो उनको भी कम आंकना भाजपा के लिए भारी हो सकता है। सीटों का गणित पाली जिले में साफ है लेकिन अभी यह कहना जल्दबाजी होगा कि कौन जीतेगा कौन हारेगा। भाजपा व कांग्रेस दोनो ही प्रचार में जुट गई है और आने वाले दिनों में कांग्रेस के स्टार प्रचारक राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उनके समर्थन में सभाए करने वाले है तो भाजपा के स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ भी भाजपा के समर्थन में चुनावी सभाए करेंगे। भाजपा ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया तो कांग्रेस ने भी सात गांरटी कार्ड जारी कर मतदाताओं को लुभाने में कसर नहीं छोड़ी है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

रोडवेज में लापरवाही बरतने 10 मुख्य प्रबंधकों को नोटिस जारी रोडवेज में लापरवाही बरतने 10 मुख्य प्रबंधकों को नोटिस जारी
रोडवेज चेयरमैन श्रेया गुहा ने कार्यकारी प्रबंधक (प्रशासन) और कार्यकारी प्रबंधक (यातायात) को नियमित मॉनिटरिंग और कार्रवाई के निर्देश दिए...
कांग्रेस विधायक राजेंद्र पारीक बोले- सफाई भर्ती पर केवल वाल्मीकि समाज का पहला हक, दूसरे समाजों का कोई हक नहीं
सीएमएचओ कार्यालय की कटी बिजली, आवश्यक सेवाएं बाधित
आयुष्मान खुराना ने Paris Olympics में टीम इंडिया के लिए समर्थन की अपील की!
खड़गे-राहुल ने करगिल शहीदों को श्रद्धांजलि की अर्पित
जयपुर रत्न व रत्नाभूषण उद्योग की वर्तमान स्थिति पर विचार-विमर्श
Women Asia Cup : भारत, बंगलादेश को 10 विकेट से रौंद कर फाइनल में