आज का राशिफल

मित्र को लेकर जानिए क्या कहता है आपका राशिफल

आज का राशिफल

किसी मित्र से मुलाकात होगी। बिगडे कार्य बनेंगे, मन प्रसन्न रहेगा। संयम रखें, वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा विपरित परिस्थितियों का सामना करना पड सकता है।

मेष : किसी मित्र से मुलाकात होगी। बिगडे कार्य बनेंगे, मन प्रसन्न रहेगा। संयम रखें, वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा विपरित परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। विदेश जाने का मौका मिल सकता है, जो व्यापार में लाभदायक होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

वृष : परिवारजन के साथ हंसी खुशी से दिन व्यतीत होगा। आपको आपकी संतान या भाई बहिन के भविष्य को लेकर शुभ समाचार प्राप्त होगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। ससुराल पक्ष से भी सुखद समाचार मिलेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। आय के साधन बढेंगे।

मिथुन : दिन उत्तम है। यदि आप नौकरी में परिवर्तन चाहते है, तो नए अवसर मिलेंगे। विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ है। व्यर्थ की बातों से बचें। साहित्य व कला क्षेत्र के लोगों के लिए रोजगार के अवसर खुलेंगे। पिता व बुजुर्गों के आशीर्वाद से संपत्ति प्राप्त होने की संभावना।

कर्क : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने हों तो शीघ्रता व भावुकता में ना लें अन्यथा भविष्य में समस्या हो सकती है। अचानक धन प्राप्त हो सकता है। जरूरतमंद लोगों की यथा शक्ति मदद करें। आपके पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विद्यार्थियों पर गुरूजन की कृपा बनेंगी।

Read More सप्ताहिक राशिफल 

सिंह : सेहत का ध्यान रखें। खान पान पर नियंत्रण रखें। आपकी पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। शत्रु परास्त होंगे। नौकरी में पदोन्नति के आसार हैं। राजकीय पक्ष मजबूत होगा।

Read More आज का 'राशिफल'

कन्या : घर के बाहर प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। अपनी वस्तुएं संभाल कर रखें, वरना चोरी का आशंका रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। पारिवारिक सुख व धन बढेगा। वाणी पर संयम रखें। संतान के भविष्य से जुडा कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

Read More आज का 'राशिफल'

तुला : समस्याओं का समाधान होगा, जिससे पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। अपनी बात मनवाने व सत्य साबित करने में सफल रहेंगे। दुर्धटना की संभावना है, वाहन सावधानी से चलाएं।परिवार में मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है।

वृश्चिक : विद्यार्थी वर्ग पढाई के प्रति सजग रहें, सफलता मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में चल रही समस्याओं से निजात मिलेगी। राजकीय धन प्राप्ति के योग हैं, खर्च पर नियंत्रण रखें। कुसंगति से बचें। लेनदेन में सावधानी रखें। व्यय की वृद्धि के कारण मानसिक तनाव रहेगा।

धनु : वाणी व व्यवहार में संयम रखें, विशेष ध्यान रखें की आपकी बात से किसी को पीडा ना हो अन्यथा परेशानी का सामना करना पड सकता है। रूका हुआ धन मिलने के आसार। व्यापार में बुद्धि व विवेक से लिए निर्णय लाभदायक होंगे।

मकर : मिश्रित फलदायी दिन है। विरोधी आपकी गलती के इंतजार में हैं, उन्हें मौका न दें, विवेक, संयम, नियंत्रित वाणी के साथ रहें अन्यथा मानहानि या नुकसान उठाना पड सकता है। किसी महिला के सहयोग से भाग्योदय की संभावना। लेनदेन में सावधान रहें।

कुंभ : मान सम्मान मिलेगा। धर्म के कार्य में रूचि से मनोबल बढेगा। नौकरी में पदोन्नति के आसार। व्यवसाय में समस्याएं आ सकती हैं, अधीनस्थ कार्य बिगाडने का प्रयास करेंगे। मानसिक परेशानी का सामना करना पड सकता है। अजनबियों पर विश्वास ना करें।

मीन : संपत्ति के सुधार व रखरखाव में खर्च होगा। अतिथियों के आवागमन से मन प्रसन्न होगा। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। धार्मिक कार्यांे में आस्था बढेगी। राजनीति में बढते संपर्क से लाभ होगा। मित्रों से अनबन की संभावना है, वाणी पर नियंत्रण रखें।

Post Comment

Comment List

Latest News