महिला कांस्टेबल ने 2 शरारती युवकों को कराया गिरफ्तार

ऑपरेशन सेफर सिटी सेफर स्ट्रीट अभियान चलाया जा रहा है

महिला कांस्टेबल ने 2 शरारती युवकों को कराया गिरफ्तार

पुलिस उपायुक्त मुख्यालय हैदर अली जैदी ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त एवं नोडल अधिकारी निर्भया स्क्वायड सुनीता मीना के नेतृत्व में ऑपरेशन सेफर सिटी सेफर स्ट्रीट अभियान चलाया जा रहा है।

जयपुर। पुलिस उपायुक्त मुख्यालय हैदर अली जैदी ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त एवं नोडल अधिकारी निर्भया स्क्वायड सुनीता मीना के नेतृत्व में ऑपरेशन सेफर सिटी सेफर स्ट्रीट अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जब असामाजिक तत्वों व शरारती तत्व पर नजर रखने के लिए प्रियंका महिला कांस्टेबल ड्यूटी के लिए अपने पॉइंट पर जा रही थी। उसी समय रोड नंबर 1 मुरलीपुरा स्टैंड पर बस का इंतजार कर रही थी। वहां दो लड़के पास खड़ी लड़कियों पर टिप्पणियां कर रहे थे।

महिला कांस्टेबल ने देखा की दोनों लड़के जाती महिलाओं पर टिपप्णियां कर रहे थे। महिला कांस्टेबल ने दोनों को ऐसा करने से रोका, तो दोनों महिला कांस्टेबल पर भड़क गए। महिला कांस्टेबल ने टीम और पुलिस को मौके पर बुलाया। विश्वकर्मा थाना पुलिस ने सुरेश जाखड़ और आकाश को गिरफ्तार कर लिया।

Post Comment

Comment List

Latest News