देश का विभाजन करने पर तुली है कांग्रेस: अमित शाह

शाह बोले- कांग्रेस परिवारवाद की पार्टी है

देश का विभाजन करने पर तुली है कांग्रेस: अमित शाह

शाह ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि राजस्थान में गहलोत सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं थी। कांग्रेस नेताओं ने राम मंदिर का विरोध किया था। कांग्रेस परिवारवाद की पार्टी है।

उदयपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उदयपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर करारा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भ्रष्टाचार किया है। यह पार्टी देश का विभाजन करने पर तुली हुई है। उन्होंने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि राजस्थान में गहलोत सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं थी। कांग्रेस नेताओं ने राम मंदिर का विरोध किया था। कांग्रेस परिवारवाद की पार्टी है।

शाह ने कहा कि राजस्थान वीरों की धरती है। मुग़लों के खिलाफ मेवाड़ ने लड़ाई लड़ी थी। राजस्थान की भूमि के कण-कण में वीरता, त्याग और बलिदान भरा पड़ा है। उन्होंने कहा कि अभी दो दिन पहले ही राष्ट्रीय अधिवेशन में प्रधानमंत्री मोदी ने दो नारे दिए थे- अबकी बार 400 पार और एक बार फिर से मोदी सरकार। इसलिए इस बार भी राजस्थान में सभी की सभी सीटों पर विजयी होना है और फिर एक बार हैट्रिक लगानी है।

 

Post Comment

Comment List