अखिलेश का एलान- यूपी में कांग्रेस-सपा का गठबंधन

कांग्रेस 17 सीट पर चुनाव लड़ेंगी

अखिलेश का एलान- यूपी में कांग्रेस-सपा का गठबंधन

यादव ने बुधवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन होगा और दोनों पार्टियां मिलकर आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेंगी

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश में सीट बंटवारे को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के बीच मतभेद की अटकलों पर विराम लगाते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बुधवार को स्पष्ट कर दिया कि दोनों पार्टियां मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। 

यादव ने बुधवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन होगा और दोनों पार्टियां मिलकर आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने कहा कि सीट बंटवारे को लेकर कोई विवाद नहीं है। सपा अध्यक्ष ने कहा, '' दोनों पार्टियों के बीच चर्चा हुई है। दोनों पार्टियां लोकसभा चुनाव मिलकर लड़ेंगी। सीट बंटवारे को लेकर सहमति बन गई है। अब दोनों पार्टियों के बीच कोई विवाद नहीं है, जल्द ही सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा।"

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने को लेकर यादव ने कहा कि अंत भला तो सब भला। उन्होंने चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली, पुलिस भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी और बेरोजगारी को लेकर भाजपा सरकार को कटघरे में खड़ा किया और सवाल किया कि ऐसा कब तक चलता रहेगा। दोपहर में सर्किट हाउस पहुंचे अखिलेश सड़क मार्ग से संभल सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का हालचाल लेने पहुंचे। वह ठाकुरद्वारा विधायक नवाब जान के घर एक निजी कार्यक्रम में भी शामिल हुए।

कांग्रेस 17 सीट पर चुनाव लड़ेगी
जानकारी के मुताबिक यूपी में कांग्रेस 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इनमें अमेठी, रायबरेली, प्रयागराज, सीतापुर, अमरोहा, वाराणसी, कानपुर, झांसी, मथुरा, बाराबंकी, बांसगांव, महाराजगंज, बुलंदशहर, देवरिया, गाजियाबाद, सहारनपुर और फतेहपुर सीकरी की सीट शामिल है।

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में रिफाइनरी का काम तय समय-सीमा में पूरा किया जाना चाहिए: गहलोत राजस्थान में रिफाइनरी का काम तय समय-सीमा में पूरा किया जाना चाहिए: गहलोत
उन्होंने कहा कि अब राज्य और केंद्र दोनों जगह भाजपा की सरकार है लेकिन गत मई तक रिफाइनरी का 79...
चांदी दो हजार रुपए और जेवराती सोना पांच रुपए सस्ता
युद्धाभ्यास तरंगशक्ति 2024 : सूर्यकिरण को देख शहरवासी अचंभित
आईएनए सोलर को राजस्थान बिजनेस समिट 2024 में सोलर पैनल मैन्युफैक्चरिंग में उत्कृष्टता का अवार्ड
जम्मू-कश्मीर में शांति के बिना पाकिस्तान से बातचीत का सवाल ही नहीं : अमित शाह
गणेश जी को सोने का वर्क धारण करवाया, प्रथम पूज्य की सजी 56 भोग की झांकी 
राजस्थान स्टेट गैस द्वारा गैल गैस को 32.50 लाख का लाभांश