भारत-रूस व्यापार ने तोड़े सारे रेकॉर्ड

रूस के बीच व्यापार में बहुत तेजी आई है

भारत-रूस व्यापार ने तोड़े सारे रेकॉर्ड

इससे रूस भारत के सामानों का दूसरा सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता बन गया। रूस अब केवल चीन से पीछे है, जो भारत को 100 बिलियन डॉलर मूल्य का सामान आपूर्ति करता है।

मास्को। भारत और रूस के बीच दोस्ती लगातार परवान छू रही है। आंकड़ों का खुलासा हुआ है कि साल 2023 में भारत और रूस के बीच व्यापार ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। रूसी मीडिया के मुताबिक पिछले साल दिसंबर में पहली बार में व्यापार 50 अरब डॉलर के आंकड़े को पार कर गया। पिछले साल भारत और रूस के बीच कुल व्यापार 65 अरब डॉलर रहा। भारत और रूस के बीच व्यापार ऐसे समय पर बढ़ रहा है जब पश्चिमी देशों ने रूस पर कई प्रतिबंध लगा रखे हैं। अमेरिकी नेताओं ने भारत को कई बार रूस के साथ व्यापार पर धमकाने की कोशिश की है। स्पुतनिक के आंकड़ों के मुताबिक भारत और रूस के बीच व्यापार में बहुत तेजी आई है। पिछले साल के अंत में रूसी उत्पादों का भारत का आयात 1.8 गुना बढ़कर 60.1 बिलियन डॉलर हो गया।

इससे रूस भारत के सामानों का दूसरा सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता बन गया। रूस अब केवल चीन से पीछे है, जो भारत को 100 बिलियन डॉलर मूल्य का सामान आपूर्ति करता है। इस बीच, भारतीय वस्तुओं का निर्यात 1.4 गुना बढ़कर 4 बिलियन डॉलर हो गया। भारत रूस से मांग कर रहा है कि वह छूट दे ताकि भारत का निर्यात भी बढ़े।

Tags: trade

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में रिफाइनरी का काम तय समय-सीमा में पूरा किया जाना चाहिए: गहलोत राजस्थान में रिफाइनरी का काम तय समय-सीमा में पूरा किया जाना चाहिए: गहलोत
उन्होंने कहा कि अब राज्य और केंद्र दोनों जगह भाजपा की सरकार है लेकिन गत मई तक रिफाइनरी का 79...
चांदी दो हजार रुपए और जेवराती सोना पांच रुपए सस्ता
युद्धाभ्यास तरंगशक्ति 2024 : सूर्यकिरण को देख शहरवासी अचंभित
आईएनए सोलर को राजस्थान बिजनेस समिट 2024 में सोलर पैनल मैन्युफैक्चरिंग में उत्कृष्टता का अवार्ड
जम्मू-कश्मीर में शांति के बिना पाकिस्तान से बातचीत का सवाल ही नहीं : अमित शाह
गणेश जी को सोने का वर्क धारण करवाया, प्रथम पूज्य की सजी 56 भोग की झांकी 
राजस्थान स्टेट गैस द्वारा गैल गैस को 32.50 लाख का लाभांश