वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की जन्मस्थली चीन में कोरोना के 2,086 नए मामले

नए मामलों में 1,730 उत्तरपूर्वी प्रांत जिलिन में, 260 शंघाई में और 21 एक अन्य पूर्वोत्तर प्रांत हेइलोंगजियांग के हैं।

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की जन्मस्थली चीन में कोरोना के 2,086 नए मामले

मौजूदा समय में विभिन्न अस्पतालों में इलाज करा रहे कोविड -19 के रोगियों की संख्या 27,128 है, जिसमें 58 गंभीर स्थिति में थे।

बीजिंग। देश-दुनिया में कोरोना का प्रकोप लगभग कम होते नजर आ रहा है। लेकिन वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की जन्मस्थली चीन में इस संक्रमण के 2,086 नए मामले सामने आए हैे। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने शनिवार को यह जानकारी दी। इससे एक दिन पहले यहां पर इस जानलेवा विषाणु से ग्रसित 1,787 नए लोग पाए गए थे।     

शुक्रवार को दर्ज किए गए नए मामलों में 1,730 उत्तरपूर्वी प्रांत जिलिन में, 260 शंघाई में और 21 एक अन्य पूर्वोत्तर प्रांत हेइलोंगजियांग के हैं। इसके अलावा यह विदेशों से आए हुए 43 नए लोग भी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। इससे एक दिन पहले यहां पर विदेशों से आए हुए 40 को कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। चीन में शुक्रवार को 4,307 मरीज इस महामारी से ठीक हुए। मौजूदा समय में विभिन्न अस्पतालों में इलाज करा रहे कोविड -19 के रोगियों की संख्या 27,128 है, जिसमें 58 गंभीर स्थिति में थे।  मरने वालों की संख्या 4,638 पर अपरिवर्तित बनी हुई है।

Post Comment

Comment List

Latest News