ओवरलोड वाहनों से मंडरा रहा मौत का खतरा

मुख्य बाजार में लगा रहता है जाम : दुर्घटना की बनी रहती है आशंका

ओवरलोड वाहनों से मंडरा रहा मौत का खतरा

ग्रामीणों को समस्या का सामना करना पड़ता है।

सुल्तानपुर। नगर सहित क्षेत्र में इन दिनों ओवरलोड वाहन मौत के यमदूत बनकर दौड़ रहे हैं। ऐसे ओवरलोड वाहनों से हर समय दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। पूर्व में भी ऐसे वाहनों के कारण अनेकों घटनाएं हो चुकी है। जानकारी के अनुसार दोपहर के समय जब यह ओवरलोड वाहन नगर के मुख्य बाजार में से होकर निकलते हैं तो बार-बार जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। जिसके लिए ट्रैफिक पुलिस को मशक्कत करनी पड़ती है। इन वाहनों के कारण बाजार में खरीददारी करने आए क्षेत्रीय ग्रामीणों को भी समस्या का सामना करना पड़ता है। साथ ही व्यापारियों को भी समस्या होती है। नगर के पुलिस थाने के सामने से मुख्य बाजार में होकर इन दिनों सड़कों पर दिन-रात यह चारे से भरे ओवरलोड वाहन दौड़ रहे हैं। इन वाहनों से आए दिन दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। वर्तमान में नगर सहित क्षेत्र में सरसों की फसलें कट चुकी है। उसमें से निकलने वाले भूसे को ओवरलोड वाहनों में भरकर ले जाया जा रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी तो जाम लगने से होती है। क्योंकि अपनी क्षमता से कई गुना अधिक भूसा भरा होने के ये वाहन पूरी सड़क को घेर लेते हैं। जिसके कारण मुख्य सड़कों पर जाम लग जाता है। जाम लगने पर इन वाहनों के पीछे चलने वाले वाहन चालकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई वाहनों में तो भरा हुआ भूसा उड़ता रहता है। जिसके कारण वाहनों के पीछे चलने वाले बाइक सवारों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

रात्रि में बढ़ जाती है ओवरलोड वाहनों की संख्या
रात्रि के समय ऐसे ओवरलोड वाहनों की संख्या अधिक हो जाती है। ऐसे में दुर्घटनाओं का खतरा भी अधिक बढ़ जाता है। क्योंकि कई बार तो दूर से ऐसे वाहन दिखाई नहीं देते। जिससे भी दुर्घटनाएं हो जाती हैं। पूरी सड़क घिर जाने के कारण इन वाहनों को ओवरटेक करते समय भी समस्याएं आती हैं। ऐसे वाहनों को सुनसान सड़कों पर निकालना चाहिए। जिससे अन्य चालकों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। या ऐसे समय पर इन वाहनों का परिवहन होना चाहिए जब सड़कों पर अधिक वाहन ना हों। 
- रवि शर्मा, युवा

वाहन की क्षमता के अनुसार माल का भराव होना चाहिए। जिससे आम नागरिकों को भी परेशानियां ना हो और वाहन चालकों को भी समस्याओं का सामना ना करना पड़े।
- दिलीप शर्मा, देहात महासचिव, कांग्रेस

नगर से गुजर रहे स्टेट हाइवे-70 पर ऐसे ओवरलोड वाहन देखना आम बात है। जबकि इस मार्ग पर आवागमन अधिक रहता है। ऐसे में जाम लगने की समस्या बनी रहती है। ऐसे वाहन चालकों को ओवरलोड भूसा भरने पर रोक लगानी चाहिए।
- अजहरुद्दीन खान, नगरवासी

Read More रोडवेज बेड़े में शामिल होगी 510 नई बसें

 रात्रि के समय  दूर से आने वाले वाहन चालकों को ऐसे ओवरलोड वाहन दिखाई नहीं देते। जिससे दुर्घटनाएं होती हंै।
- संदीप शर्मा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष

Read More सोना-चांदी फिर तेजी की राह पर 

इनका कहना
ऐसे वाहनों के खिलाफ नियमानुसार मोटर व्हीकल एक्ट में चालान बनाया जाता है। साथ ही जो भी उचित कार्यवाही होती है वह की जाती है।
- धर्म सिंह, ट्रैफिक इंचार्ज

Read More प्रदेश में बढ़ने लगा गर्मी का असर, सूर्य ने दिखाने लगा रौद्र रूप

Post Comment

Comment List

Latest News

अनंतनाग सीट पर चुनाव तिथि पुनर्निर्धारण की मांग को लेकर महबूबा ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र अनंतनाग सीट पर चुनाव तिथि पुनर्निर्धारण की मांग को लेकर महबूबा ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र
वह चुनाव तिथि के पुनर्निर्धारण के प्रस्ताव का कड़ा विरोध करती हैं। उन्होंने कहा कि यह हमारे अभियान को पटरी...
अमेरिका ने भारत की तीन कंपनियों पर लगाया बैन, ईरान की मदद पर बौखलाया
शहर में बीचों-बीच खूबसूरत जंगल, देखकर विश्वास नहीं होता : द्रविड़
छात्रवृत्ति में करोड़ों का फर्जीवाड़ा पकड़ा, शैक्षणिक संस्थानों को किया ब्लैकलिस्टेड
न्यूजीलैंड ने चौथे टी-20 मैच में पाकिस्तान को चार रन से हराया
ग्रेटर महापौर ने मानसून पूर्व नालों की सफाई करने के लिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने सिविल सिविल लाइंस स्थित बंगला नंबर 8 में की पूजा अर्चना