भारत जोड़ो न्याय यात्रा का समापन कल

कांग्रेस बोली, ‘हाथ बदलेगा हालात’, मुंबई में जुटेंगे विपक्षी दिग्गज

भारत जोड़ो न्याय यात्रा का समापन कल

राहुल गांधी की अगुवाई में मणिपुर से बीती 14 जनवरी को शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का समापन आगामी रविवार को मुंबई में होगा।

नई दिल्ली। राहुल गांधी की अगुवाई में मणिपुर से बीती 14 जनवरी को शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का समापन आगामी रविवार को मुंबई में होगा। जिसमें कांग्रेस के तमाम बड़े नेताओं के साथ ही विपक्षी आईएनडीआईए गठबंधन के नेता एवं प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। इसमें महाराष्ट्र के पूर्व सीएम शरद पवार, झारखंड के सीएम चंपई सोरेन, उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव, बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, जम्मू-कश्मीर की नेशनल कांफ्रेंस के उमर अब्दुल्ला, आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधि समेत अन्य दलों के नेता भी मौजूद रहेंगे। इस मौके पर कांग्रेस की अुगवाई में आईएनडीए की एक जनसभा भी होगी। उसके एक दिन पहले शनिवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय चुनाव आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा की जा रही है। ऐसे में मुंबई की रैली में विपक्ष की ताकत एवं एकजुटता भी देखने को मिलेगी। रैली को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जन खड़गे, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी एवं विपक्षी गठबंधन के अन्य नेता संबोधित करेंगे। गौरतलब है कि यह यात्रा करीब दो माह तक चली और यात्रियों ने इसमें करीब साढ़े छह हजार किलोमीटर से ज्यादा की दूरी बस एवं पैदल चलते हुए यात्रियों ने तय की।

Post Comment

Comment List

Latest News