महिलाओं द्वारा मतदाता जागरूकता दुपहिया वाहन रैली निकाली गई
संभागीय आयुक्त ने हरी झंडी दिखाकर रैली को किया रवाना
जोधपुर। स्वीप प्रभारी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद जोधपुर धीरज कुमार सिह के निर्देशन में मतदाता जागरूकता के लिए महिला एवं एवं बाल विकास विभाग एवं महिला अधिकारिता विभाग द्वारा शनिवार को महिलाओं द्वारा मतदाता जागरूकता दुपहिया वाहन रैली का आयोजन किया गया। महिला दुपहिया वाहन रैली को कलक्ट्रेट परिसर से संभागीय आयुक्त महोदय जोधपुर भंवरलाल मेहरा द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
दुपहिया वाहन रैली कलक्ट्रेट परिसर से रवाना होकर पावटा सर्किल, हाईकोर्ट रोड़, नईसड़क चैराहा से घण्टाघर तक निकाली गई। दुपहिया वाहन रैली में 65 महिलाओं द्वारा भाग लिया गया। यातायात पुलिस द्वारा वाहन रैली के लिए आवश्यक सहयोग प्रदान किया गया।
Tags: loksabha election 2024
Related Posts
Post Comment
Latest News
अरविंद केजरीवाल की पत्नी ने दिल्ली में किया रोड शो
28 Apr 2024 14:11:16
दिल्ली से आम आदमी पार्टी के मंत्री, विधायक, पार्षद और कार्यकर्ता शामिल हुए। बता दें कि, अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी...
Comment List