खिलाड़ियों की प्रोत्साहन राशि की घोषणा कर भूला परिषद

कई खिलाडियों को सालों में नहीं मिली लाखों रुपए की राशि

खिलाड़ियों की प्रोत्साहन राशि की घोषणा कर भूला परिषद

कोटा के कई खिलाड़ी ऐसे हैं जिनकी प्रोत्साहन राशि साल 2018 से नहीं मिली है।

कोटा। एक खिलाड़ी को अपने खेल में आगे बढ़ने में जितना योगदान उसकी मेहनत का होता है उतना ही योगदान उसका सहयोग और प्रोत्साहन करने वालों का होता है। लेकिन राजस्थान के खिलाड़ियों के साथ इससे ठीक उल्टा हो रहा है। जहां कई खिलाड़ियों की करोड़ों रुपए की प्रोत्साहन राशि अटकी हुई है। राजस्थान क्रीड़ा परिषद् की और से दी जाने वाली ये राशि खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के साथ उनकी आर्थिक रुप से मदद भी करती है, जिससे खिलाड़ी को संसाधनों के अभाव में तैयारी ना करनी पड़े। वहीं सरकार की ओर से हर प्रतियोगिता के बाद खिलाड़ियों के लिए प्रोत्साहन राशि तो घोषित कर दी जाती है। मगर राशि जारी करने में सालों लगा देते हैं। ऐसे में जब खिलाड़ी को आर्थिक सहायता की आवश्यकता होती है तब उसे राशि नहीं मिल रही।

कई खिलाड़ियों की लाखों रुपए की राशि
कोटा के कई खिलाड़ी ऐसे हैं जिनकी प्रोत्साहन राशि साल 2018 से नहीं मिली है। कोटा की वुशू खिलाड़ी ईशा गुर्जर के साल 2018 व 2019 में आयोजित स्टेट वुशू चैंपियनशिप में कांस्य व स्वर्ण पदक जीतने पर राज्य सरकार द्वारा प्रोत्साहन राशि की घोषणा की गई थी जो अभी तक प्राप्त नहीं हुई। इसके अलावा 2019 में ही राष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने पर भी प्रोत्साहन राशि की घोषणा हुई थी जिसका अभी भी मिलने का इंतजार है। ईशा की कुल 3 लाख 50 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि रुकी हुई है। इसी तरह बॉक्सिंग प्लेयर निशा गुर्जर द्वारा भी साल 2021, 2022 व 2023 में आयोजित राज्य स्तरीय महिला बॉक्सिंग चैंपिंयनशिप में स्वर्ण पदक जीतने पर सरकार की ओर से प्रोत्साहन राशि की घोषणा की गई थी जो अभी तक जारी नहीं हुई है। निशा की कुल 4 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि अभी तक जारी नहीं हुई है। वहीं वुशू खिलाड़ी प्रियांशी गौतम के पिता अशोक गौत्तम ने बताया कि प्रियांशी द्वारा साल 2021 में 20वीं व 2022 में 21वीं नेशनल सब जूनियर वुशू प्रतियोगिता में गोल्ड के साथ साल 2023 में 67वीं स्कूल गेम नेशनल प्रतियोगिता वुशू प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने पर सरकार की ओर से प्रोत्साहन राशि की घोषणा की गई थी जो अभी तक पेंडिग है। 

कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिलता
कोटा से ऐसे कई खिलाड़ी है जिन्होंने राज्य स्तर से लेकर अंतराष्ट्रीय स्तर तक में अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिखाते हुए कई सारे मेडल अपने नाम किए और शहर के साथ साथ राजस्थान और देश का भी नाम रोशन किया। खिलाड़ियों के पदक जितने पर राज्य सरकार द्वारा समय समय पर खिलाडियों के प्रोत्साहन राशि की घोषणा की जाती है। लेकिन वो घोषणा बस घोषणा ही बनकर रह जाती है। क्यों धरातल पर इसके उलट खिलाड़ियों को राशि मिलने के बजाए सालों से अटकी हुई है। जिस पर ना क्रीड़ा परिषद् स्पष्ट जवाब देता है और न खेल अधिकारी। खिलाड़ियों ने बताया कि इसके लिए कई बार लिा खेल अधिकारी और परिषद् से बात भी की है लेकिन कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिलता है। हर बार प्रक्रिया जारी है का आश्वासन दे दिया जाता है।

इन खिलाड़ियों की प्रोत्साहन राशि पेंडिग
अरुंधती चौधरी         17 लाख
प्रियांशी गौतम          4 लाख रुपए
खुशी गुर्जर               3 लाख रुपए
यशिता कुमावत        3.5 लाख
सौरभ गुर्जर             4 लाख
हेमंत गुर्जर              4.5 लाख
नव्या शर्मा              2.5 लाख
तितिक्षा                  2.5 लाख
सचिन गुर्जर           1.5 लाख
निशा पालीवाल       3 लाख
यश चौधरी             2.5 लाख
नीलम कुमावत       4 लाख
तौसीफ हसन         5 लाख
अंजलि शर्मा          3 लाख
अमित ख्ांडाल    3 लाख

Read More 8 साल का हिमांशु सैनी गांधी नगर थाने का बना सीआई

इनका कहना है
जिन खिलाड़ियों की प्रोत्साहन राशि बकाया है उनके बारे में राज्य क्रीड़ा परिषद् को अवगत कराया हुआ है। प्रोत्साहन की राशि भी परिषद् की ओर से ही जारी की जाएगी।
- मधु चौहान, जिला खेल अधिकारी कोटा

Read More चारदीवारी में गंदा पानी हो रहा सप्लाई, लोग परेशान

खिलाडियों की प्रोत्साहन राशि जारी कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं तथा इसके लिए खिलाड़ियों की संसोधित सूची तैयार कर ली गई, जिसकी विभाग की ओर से स्वीकृति मिलते ही जिन भी खिलाड़ियों की प्रोत्साहन बकाया है उसे शीघ्र जारी कर दिया जाएगा।
- सोहनराम चौधरी, सचिव, राज्य क्रीड़ा परिषद् राजस्थान

Read More दिल्ली सिंहासन के लिए मरुप्रदेश की सियासत पच्चीसी

Post Comment

Comment List

Latest News

गर्मियों में 150 मिलियन यूनिट बढ़ता है सोलर एनर्जी उत्पादन, नए प्लांट लगाएगी सरकार गर्मियों में 150 मिलियन यूनिट बढ़ता है सोलर एनर्जी उत्पादन, नए प्लांट लगाएगी सरकार
प्रदेश में गर्मियों में बिजली संकट शुरू होते ही राज्य सरकार ने सोलर एनर्जी उत्पादन पर अपना फोकस तेज कर...
शुद्ध सोना 150 रुपए सस्ता, चांदी स्थिर
पंचायत चुनावों से पहले नए जिलों में प्रमुख-प्रधान के रिकॉर्ड का आंकलन शुरू
कई सीटों पर कांग्रेस विधायकों की परीक्षा, छह सीटों के परिणाम से पायलट की साख जुड़ी
एलन कोचिंग छात्र आत्महत्या मामला - पिता व दादा बोले: कोचिंग संस्थान ने किया गुमराह, वसूली पूरी फीस फिर भी नहीं मिली सुविधाएं
बिना फायर एनओसी मैरिज गार्डनों में गूंज रहीं शहनाइयां
Stock Market : ब्याज दर में कटौती की उम्मीद में चढ़ा बाजार