वियतनाम में कोयला खदान में मीथेन गैस की आग में 4 खनिकों की मौत

खदान में कथित तौर पर काम चल रहा था

वियतनाम में कोयला खदान में मीथेन गैस की आग में 4 खनिकों की मौत

यह खदान वियतनाम नेशनल कोल एंड मिनरल इंडस्ट्रीज ग्रुप की थोंग न्हाट कोयला खदान कंपनी के तहत संचालित होती है।

हनोई। वियतनाम के उत्तरी प्रांत क्वांग निन्ह में मीथेन गैस की आग में 4 कोयला खनिकों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। दुर्घटना उस समय हुयी जब कैम फा शहर में 23 वर्ग मीटर में फैली खदान में कथित तौर पर काम चल रहा था। 

यह खदान वियतनाम नेशनल कोल एंड मिनरल इंडस्ट्रीज ग्रुप की थोंग न्हाट कोयला खदान कंपनी के तहत संचालित होती है। सात घायल श्रमिकों का इलाज स्थानीय अस्पताल में किया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है। 

 

Tags: miners

Post Comment

Comment List

Latest News