सोना तीन सौ रुपए और चांदी दो सौ रुपए सस्ता
बिकवाली के दबाव में शुक्रवार को दोनों कीमती धातुओं में गिरावट रही।
जयपुर। बिकवाली के दबाव में शुक्रवार को दोनों कीमती धातुओं में गिरावट रही। ऊंचे भाव के बाद मुनाफा वसूली के बाद शुद्ध सोना तीन सौ रुपए गिरकर 71,400 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। जेवराती सोना तीन सौ रुपए टूट कर 66,700 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। चांदी दो सौ रुपए कम होकर 81,000 रुपए प्रति किलो रही। बाजार सूत्रों के अनुसार हाजिर बाजार में खरीदारी कमजोर रही।
बंद भाव इस प्रकार रहे
शुद्ध सोना 71,400
जेवराती सोना 66,700
चांदी 81,000
18 कैरेट 56500
14 कैरेट 45,500
Related Posts
Post Comment
Latest News
27 Jul 2024 09:59:21
भाजपा शासित उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के बाद अब राजस्थान में अग्निवीरों को नौकरियों में दस फीसदी आरक्षण दिया जा...
Comment List