BJP 45th Foundation Day : प्रदेश मुख्यालय पर हुआ झंडारोहण, सीएम बोले- भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल

BJP 45th Foundation Day : प्रदेश मुख्यालय पर हुआ झंडारोहण, सीएम बोले- भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल

भाजपा ने आज अपना 45वां स्थापना दिवस मनाया। प्रदेश मुख्यालय पर विशेष कार्यक्रम हुआ। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने झण्डारोहण किया।

जयपुर। भाजपा ने आज अपना 45वां स्थापना दिवस मनाया। प्रदेश मुख्यालय पर विशेष कार्यक्रम हुआ। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने झण्डारोहण किया। स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर प्रदेश मुख्यालय को रंग-बिरंगी रोशनी और भगवा रंग से सजाया गया। वहीं कार्यालय के मुख्य द्वार पर सजावट की गई। स्थापना दिवस के उपलक्ष में सभी कार्यकर्ताओ ने अपने-अपने घर एवं प्रतिष्ठानों पर भाजपा का झंडा फहराया। इस दौरान वी. सतीश, विजया राहटकर, डॉ. किरोड़ी लाल मीणा, घनश्याम तिवाड़ी, नारायण पंचारिया, जोगाराम पटेल, श्रवण सिंह बगड़ी और अन्य नेता मौजूद रहे। 

आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल: सीएम भजनलाल

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि राजनीति का उद्देश्य राष्ट्र निर्माण के लिए होना चाहिए, भाजपा की राजनीति का एकमात्र उद्देश्य राष्ट्र निर्माण, आज देश में जनता की सबसे पसंदीदा पार्टी भाजपा है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास... अंत्योदय, एकात्म मानववाद, राष्ट्रवाद व माँ भारती की सेवा को अपना ध्येय बनाकर चलने वाले विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल "भारतीय जनता पार्टी" के स्थापना दिवस के अवसर पर सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मुझे भाजपा पार्टी का कार्यकर्ता होने पर गर्व है जो कश्मीर से कन्याकुमारी तथा कच्छ से कोहिमा तक एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संकल्प को सशक्त बना रहे है। प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि 45 साल के सफर में पार्टी आज इस मुकाम पर पहुंची है। कार्यकर्ताओ के बदौलत यह संभव हुआ है।

Post Comment

Comment List

Latest News

रोडवेज में लापरवाही बरतने 10 मुख्य प्रबंधकों को नोटिस जारी रोडवेज में लापरवाही बरतने 10 मुख्य प्रबंधकों को नोटिस जारी
रोडवेज चेयरमैन श्रेया गुहा ने कार्यकारी प्रबंधक (प्रशासन) और कार्यकारी प्रबंधक (यातायात) को नियमित मॉनिटरिंग और कार्रवाई के निर्देश दिए...
कांग्रेस विधायक राजेंद्र पारीक बोले- सफाई भर्ती पर केवल वाल्मीकि समाज का पहला हक, दूसरे समाजों का कोई हक नहीं
सीएमएचओ कार्यालय की कटी बिजली, आवश्यक सेवाएं बाधित
आयुष्मान खुराना ने Paris Olympics में टीम इंडिया के लिए समर्थन की अपील की!
खड़गे-राहुल ने करगिल शहीदों को श्रद्धांजलि की अर्पित
जयपुर रत्न व रत्नाभूषण उद्योग की वर्तमान स्थिति पर विचार-विमर्श
Women Asia Cup : भारत, बंगलादेश को 10 विकेट से रौंद कर फाइनल में