जातियों के मुद्दों को भुनाने में जुटी कांग्रेस, रुपाला बयान और मोहन सिंधी मामलों पर बढ़ा फोकस

जातियों के मुद्दों को भुनाने में जुटी कांग्रेस, रुपाला बयान और मोहन सिंधी मामलों पर बढ़ा फोकस

लोकसभा चुनाव में राजस्थान कांग्रेस राष्ट्रीय मुद्दों के अलावा अब जातियों से जुड़े मामलों पर भाजपा को घेरने में जुट गई है।

जयपुर। लोकसभा चुनाव में राजस्थान कांग्रेस राष्ट्रीय मुद्दों के अलावा अब जातियों से जुड़े मामलों पर भाजपा को घेरने में जुट गई है। गुजरात के रुपाला वाले बयान से राजपूत समाज तो मोहन सिंधी जयपुर हत्या मामले में लोगों को अपने पक्ष में लाने की रणनीति सामने आ रही है।
कांग्रेस रणनीतिकारों की तय रणनीति अनुसार बड़े नेता इलेक्टोरल बॉन्ड घोटाला, केंद्रीय एजेंसियों ईडी, सीबीआई, इंकम टेक्स आदि के दुरूपयोग,मंहगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों को भुनाने में लगे हैं तो हाल में जातिगत मुद्दों को लेकर कुछ जातियों को पार्टी के पक्ष में साधने में जुटे हैं। गुजरात में केंद्रीय मंत्री परशोत्तम रूपाला के बयान की आंच अब राजस्थान भी पहुंच गई है। कांग्रेस के राजपूत नेता इस बयान के बाद राजपूत समाज के वोटर्स को अपने पाले में लाने के लिए जुट गए हैं। जयपुर में मोहन सिंधी हत्याकांड के बाद भी कांग्रेस सिंधी समाज के वोटों को मोडने के प्रयास में जुटी है। जालोर-सिरोही में प्रत्याशी वैभव गहलोत की पत्नी हिमांशी गहलोत ने खुलकर माली समाज के वोटों को कांग्रेस के पक्ष में देने के लिए बयान दिया। भाजपा नेताओं के प्रचार और सभाओं के दौरान किसी जाति विशेष के नेता को तवज्जो कम मिलने पर कांग्रेस सोशल मीडिया टीम तुरंत वायरल कर माहौल बनाने में जुटी है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : प्रियंका गांधी का राज्य सरकार पर निशाना, बिस्वा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर उठाए सवाल, संस्कृति और जनता की ताकत को बचाना कांग्रेस की लड़ाई असम विधानसभा चुनाव : प्रियंका गांधी का राज्य सरकार पर निशाना, बिस्वा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर उठाए सवाल, संस्कृति और जनता की ताकत को बचाना कांग्रेस की लड़ाई
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नजीरा से असम चुनाव अभियान का आगाज किया। उन्होंने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर...
3 अप्रैल को रामलीला मैदान से निकलेगी शोभायात्रा, आकर्षक झांकियां और भक्ति से सराबोर होगा शहर
चंडीगढ़ के सेक्टर-37 में पंजाब भाजपा मुख्यालय के बाहर स्कूटी में धमाका, कोई जनहानि नहीं
अश्विनी वैष्णव का लोकसभा में जवाब: रेलवे ने 2025-26 में 167 करोड़ टन माल का किया परिवहन, वित्त वर्ष में पिछले 50 वर्षों में सबसे कम रेल दुर्घटनाएं दर्ज
आयुर्वेद संस्थान की ओर से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन : अमरापुर दरबार में 105वां चैत्र मेला आरंभ, मुफ्त उपचार की सुविधा उपलब्ध 
राजस्व मंडल के अध्यक्ष पद पर कार्यभार संभालने के बाद पहली बार राजस्व मंडल पहुंचे, सदस्यों और अधिकारियों से की चर्चा
वॉर या नो वॉर...क्या खत्म होगी जंग? ट्रंप के संबोधन से पहले तेज हुई कूटनीतिक हलचल, 2 अप्रैल को करेंगे राष्ट्र को संबोधित