आज का 'राशिफल'

जानिए क्या कहता है आपका राशिफल

आज का 'राशिफल'

घर के नवीनीकरण को लेकर योजना बन सकती है, जिसके खर्च के लिए ऋण लेना पड सकता है। घर में विचार विमर्श के बाद ही ऋण के लिए आगे बढें, अन्यथा समस्या हो सकती है।

मेष
घर के नवीनीकरण को लेकर योजना बन सकती है, जिसके खर्च के लिए ऋण लेना पड सकता है। घर में विचार विमर्श के बाद ही ऋण के लिए आगे बढें, अन्यथा समस्या हो सकती है। मानसिक रूप अशांत रहेंगे। धन की कमी रहेगी। स्वास्थ्य नरम रहेगा। खान पान पर नियंत्रण रखें। 

मिथुन
मानसिक रूप से स्वयं को थका हुआ महसूस करेंगे। किसी पुरानी बात के कारण मन खिन्न रहेगा, जिससे घर में कलह का वातावरण बन सकता है। संयम व धैर्य से वाणी नियंत्रित रखें।  निजी कार्य व प्राइवेट जॉब करने वालों के लिए दिन उत्तम है। धन प्राप्ति के नए मार्ग खुलेंगे।

सिंह
पुराने ग्राहक वापस लौटेंगे साथ ही नए ग्राहकों से भी व्यापार फलने लगेगा। मन प्रसन्न रहेगा।आय अधिक होगी। विद्यार्थी वर्ग चिंतित रहेगा। धर्म कर्म में रूचि बढेगी। परिवार के किसी बुजूर्ग के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है, चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें।

तुला
व्यापार में नए प्रोजेक्ट मिलेंगे, जिन्हें पूरा करने के लिए आप तत्पर रहेंगे। भविष्य में यह प्रोजेक्ट लाभ दिलाऐगे। खुशी का माहौल रहेगा। भविष्य को लेकर योजनाएं बनानी पडेंगी। हर कार्य में अपनी क्षमता का शतप्रतिशत उपयोग करेंगे। व्यापारी वर्ग को अधीनस्थों व कर्मचारियों से लाभ मिलेगा।

Read More आज का 'राशिफल'

धनु
 जीवनसाथी व परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा। दिन शुभ संकेत लायेगा। बेरोजगार वर्ग को नौकरी प्राप्त होने की संभावना है, आपकी क्षमता के अनुसार आय अर्जित कर लेंगे। व्यापारी वर्ग को लाभ के सौदे प्राप्त होंगे। शेयर बाजार में निवेश से लाभ होगा।निवेश का मानस हो तो टाल दें

Read More आज का 'राशिफल'

कुंभ
भ्रम की स्थिति रहेगी। मन परेशान रहेगा। प्रेम संबंधों मे निराशा रहेगी। पार्टनर के साथ मनमुटाव संभव है। नए संबंध बनेंगे, लेकिन पुराने संबंधों को भी संजोकर रखें, भविष्य में पुराने संबंध ही काम आऐंगे। व्यापार में लाभ कि स्थिति बनी हुई है, आशा के विपरित लाभ होगा।आय बढेगी।

Read More आज का 'राशिफल'

वृष
आपके व्यापार या अन्य कार्यों में परिवार का सहयोग मिलेगा। स्वयं को उत्साहीत महसूस करेंगे। काम को लेकर बनी चिंता दूर होगी। आय की स्थिति अब सुधरेगी। धैर्य बनाए रखें, विवेकी बनें, वाणी पर नियंत्रण रखें। विद्यार्थी वर्ग को शिक्षा में आ रही परेशानी दूर होगी।

कर्क
किसी पारिवारिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। व्यस्तता रहेगी। जमीन जायदाद संबंधी मामलों को पक्ष में हल करने में आप सफल रहेंगे। परिवार को बांध कर रखने तथा उनकी समस्याओं को दूर करने के कारण उनका विश्वास आप पर प्रगाढ होगा। व्यापार में लाभ होगा।

कन्या
करियर को लेकर ंिचंता बनेगी, भविष्य की रणनीति बनाएंगे। माता पिता का सहयोग मिलेगा, उनके द्वारा कोई सरप्राइज भी मिल सकता है। नया कार्य करने का अवसर मिलेगा, जिसमें सफलता प्राप्त होगी। काम पूरे होंगे, मित्रों व अधीनस्थों का सहयोग मिलेगा जो आपको जोश से भर देगा।

वृश्चिक
सलाह मशविरा से दिन को सुखद बना सकतें हैं। पडोस से सकारात्मक व्यवहार रहेगा। विद्यार्थी वर्ग को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। व्यापारी वर्ग को आय के नए स्त्रोत मिलेंगे, लेकिन साथ ही शत्रु परेशान कर सकता है, सावधानी रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। धन की आवक बनी रहेगी।

मकर
आज का दिन उदासी भरा रहेगा। मन किसी बात पर उदास रहेगा, मानसिक तनाव के कारण परिवार से अनबन हो सकती है। व्यापार में नई चुनौतियां मिलेंगी। परिवार का साथ रहेगा, जिससे आप चुनौतियों का सामना कर सकेंगे। पुराना रूका धन प्राप्त होगा। मित्रों का सकारात्मक व्यवहार रहेगा।

मीन
विद्यार्थी वर्ग पढाई व्यस्त रहेगा। भ्रम की स्थिति बनेगी, जिससे निकलने में परिवार का सहयोग मिलेगा। परिवार में कलह हो सकती है, लेकिन जीवनसाथी व माता से सहयोग मिलेगा। व्यापारी वर्ग के लिए दिन सामान्य है। नौकरीपेशा व निजी कार्य करने वालों के लिए दिन उत्तम है। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News