भगवा रंग पर अगर कांग्रेस को है आपत्ति, अपने झंडे से हटाए : यादव

सूर्य संस्कृति का वाहक है

भगवा रंग पर अगर कांग्रेस को है आपत्ति, अपने झंडे से हटाए : यादव

यादव ने अपने बयान में कहा कि कांग्रेस और वामपंथी सोच पर शर्म और हँसी दोनों आती है। अब भगवा रंग पर कांग्रेस को आपत्ति है। 

भोपाल। कांग्रेस की ओर से दूरदर्शन के नए लोगों के विरोध को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि भगवा रंग पर अगर कांग्रेस को इतनी आपत्ति है, तो पार्टी अपने झंडे से भगवा रंग हटाए। यादव ने अपने बयान में कहा कि कांग्रेस और वामपंथी सोच पर शर्म और हँसी दोनों आती है। अब भगवा रंग पर कांग्रेस को आपत्ति है। 

वामपंथी और विरोधी दल को ये समझ नहीं आता है कि भगवा हमारा त्याग और वैराग्य का प्रतीक है, सूर्य संस्कृति का वाहक है। अब भगवा रंग का इतना विरोध है, उन्हें तो कांग्रेस अपने झंडे से भगवा रंग हटाकर दिखा दे। पूरी सनातन संस्कृति, हिंदू संस्कृति को अपमानित करने का काम करते हैं। यादव ने कहा कि उम्मीद है कि कांग्रेस इसके लिए क्षमा मांगेगी। दूरदर्शन के लोगो में सफेद की जगह नारंगी रंग आया है, यह त्याग का प्रतीक है।

Tags: yadav

Post Comment

Comment List

Latest News

लोकसभा चुनाव के बाद जिला संगठनों में रार, विरोध के स्वरों के बीच हो सकते हैं बदलाव लोकसभा चुनाव के बाद जिला संगठनों में रार, विरोध के स्वरों के बीच हो सकते हैं बदलाव
तिवाड़ी ने विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में अपने ही नेताओं प्रताप सिंह खाचरियावास, डॉ. महेश जोशी सहित कई नेताओं...
नीट के छात्र ने परीक्षा से एक दिन पहले की आत्महत्या
चुनाव प्रचार के लिए महाराष्ट्र पहुंचे असदुद्दीन ओवैसी, एआईएमआईएम उम्मीदवार के लिए करेंगे जनसभा
एआई में अच्छी चीजों की भी संभावना, लोग इससे होने वाले नुकसानों पर गौर नहीं करते : बफे 
पानी की कमी से पक्षियों की नहीं हो मौत, अभियान के तहत लगाए 51 परिंडे
कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे ने ली भाजपा की सदस्यता, मोहन यादव ने किया पार्टी में स्वागत 
महिला ने 20 लोगों के खिलाफ दर्ज कराए रेप के झूठे मामले, अधिवक्ताओं ने पुलिस कमिश्नर को दिया ज्ञापन