धोनी, सचिन और विराट को गर्मी से बचाने का 1 माह का खर्चा एक से डेढ़ लाख रुपए

इन हस्तियों को गर्मी से बचाना जयपुर वैक्स म्यूजियम प्रशासन के लिए किसी चुनौती से कम नहीं हैं

धोनी, सचिन और विराट को गर्मी से बचाने का 1 माह का खर्चा एक से डेढ़ लाख रुपए

म्यूजियम के फाउंडर डायरेक्टर अनूप श्रीवास्तव ने बताया कि पुतलों को मेंटेन रखने के लिए इन्हें बनाते समय पेट्रोलियम जैली और बी-वैक्स भी मिलाया जाता है।

जयपुर। महानायक अमिताभ बच्चन, पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंडुलकर, महेंद्र सिंह धोनी और मौजूदा क्रिकेटर विराट कोहली को देखने की चाह लिए हजारों पर्यटक नाहरगढ़ दुर्ग स्थित जयपुर वैक्स म्यूजियम पहुंचते हैं। इन हस्तियों को गर्मी से बचाना जयपुर वैक्स म्यूजियम प्रशासन के लिए किसी चुनौती से कम नहीं हैं। इन हस्तियों के मोम के पुतले गर्मियों में खराब ना हों, इसके लिए जहां इन्हें प्रदर्शित किया गया है, वहां एक निर्धारित तापमान रखा जाता है। 
म्यूजियम के फाउंडर डायरेक्टर अनूप श्रीवास्तव ने बताया कि पुतलों को मेंटेन रखने के लिए इन्हें बनाते समय पेट्रोलियम जैली और बी-वैक्स भी मिलाया जाता है। इसके अतिरिक्त डिस्प्ले एरिया में 24 से 26 डिग्री तापमान रखा जाता है। अनूप ने बताया कि नाहरगढ़ दुर्ग 300 से ज्यादा पुरानी हेरिटेज इमारत है। इसकी दीवार ढाई-ढाई फीट मोटी और चूने से बनी है। ऐसे में इमारत के बाहर के तापमान के मुकाबले अंदर का तापमान तकरीबन 4 से 5 डिग्री कम रहता है। पुतलों को गर्मी से बचाने के लिए हर माह बिजली का बिल करीब एक से डेढ़ लाख रुपए आता है। यहां 40 से 45 वॉट का सोलर पैनल लगाया है। इससे बिजली की खपत थोड़ी कम होती है।

Post Comment

Comment List

Latest News

आज का 'राशिफल' आज का 'राशिफल'
दिन का प्रारंभ आर्थिक लाभ से होगा। सरकारी पक्ष से चिंता बन सकती है। पराक्रम पराकाष्ठा पर होगा साहसिक निर्णय...
पीयूष गोयल के पास 110 करोड़ की संपत्ति, पत्नी ने कई कंपनियों में कर रखे है करोड़ों निवेश
टी.एन. शेषन ने बदली थी भारत के चुनावों की तस्वीर 
बेटियों को वितरण की नि:शुल्क साइकिलों की सुरक्षा खतरे में
आम जनता के लिए राहत की खबर, सरकार ने प्याज पर लगाया 40 प्रतिशत निर्यात शुल्क, चने में भी छूट
कॉट्योर शो 2024 का फर्स्ट लुक लॉन्च
पीएम मोदी और नीतीश के छूट रहे पसीने, ट्रेंड बता रहा बिहार में लालू का बेस वोट बैंक सेफ