Madhavi Raje Scindia Passes Away : 70 साल की उम्र में हुआ निधन, नेपाल के राणा राजवंश में हुआ था जन्म

तीन महीने से अस्वस्थ थीं और एम्स में चल रहा था इलाज

Madhavi Raje Scindia Passes Away : 70 साल की उम्र में हुआ निधन, नेपाल के राणा राजवंश में हुआ था जन्म

केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी की माताजी राजमाता माधवीराजे सिंधिया का आज बुधवार सुबह निधन हो गया।

ग्वालियर। ग्वालियर राजघराने की राजमाता एवं केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया का आज सुबह यहां निधन हो गया।

वह 70 वर्ष की थीं। सिंधिया के निकटवर्ती सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी कि उन्होंने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में सुबह नौ बज कर 28 मिनट पर अंतिम श्वास ली। उस समय उनके परिवार के सदस्य उनके पास ही थे। पूर्व केन्द्रीय मंत्री माधव राव सिंधिया की पत्नी  सिंधिया बीते तीन महीने से अस्वस्थ थीं और एम्स में उनका इलाज चल रहा था। पिछले दो सप्ताह से उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी और वह वेंटीलेटर पर थीं।

 माधव राव सिंधिया एवं मती माधवी राजे सिंधिया के एक पुत्री चित्रांगदा राजे और एक पुत्र ज्योतिरादित्य हैं। सिंधिया राजघराने की बहू बनने से पहले उनका नाम किरण राज लक्ष्मी था। वह नेपाल के राणा राजवंश से थीं। इस राजवंश के प्रमुख जुद्ध शमशेर जंग बहादुर राणा थे, जो नेपाल के प्रधानमंत्री भी रहे। उनका विवाह ग्वालियर के तत्कालीन महाराज माधव राव सिंधिया से 8 मई 1966 को हुई थी।

माधवी राजे सिंधिया के पार्थिव शरीर को अपराह्न 3 बजे से पांच बजे के बीच 27 सफदरजंग स्थित निवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा और इसके बाद ग्वालियर ले जाया जाएगा। अंतिम संस्कार कल ग्वालियर में छत्री परिसर में किया जाएगा जहां सिंधिया राजवंश के लोगों का अंतिम संस्कार किया जाता रहा है।

Read More राहुल गांधी ने की मोची का काम करने वाले परिवार से मुलाकात

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री माननीय ज्योतिरादित्य सिंधिया जी की पूज्य माता जी मती माधवी राजे सिंधिया जी के निधन का हृदय विदारक समाचार प्राप्त हुआ। मां जीवन का आधार होती हैं, इनका जाना जीवन की अपूरणीय क्षति है। बाबा महाकाल से दिवंगत पुण्य आत्मा को अपने चरणों में स्थान और परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ।

Read More शंभू बॉर्डर किसान आंदोलन: बैरिकेडिंग पर सुप्रीम कोर्ट ने दिया स्वतंत्र समिति बनाने का सुझाव

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि माननीय केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी की पूज्य माता जी का निधन अत्यंत दु:खद है। मेरी ओर से उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रभु राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने चरणों में स्थान और शोक संतप्त परिजनों को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें।

Read More सुप्रीम कोर्ट ने पलटा अपना फैसला, रॉयल्टी कोई कर नहीं 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने शोक संदेश में कहा कि श्रद्धेय राजमाता माधवी राजे सिंधिया के दुखद स्वर्गवास के समाचार सुन कर बेहद दुख हुआ। उनके हमारे पारिवारिक रिश्ते रहे हैं। वे अति विनम्र व्यवहार कुशल व्यक्तित्व की धनी थीं। ज्योतरादित्य सिंधिया जी व समस्त परिवार जनों को हमारी संवेदनाएँ। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।

केन्द्रीय मंत्री मनसुख मांडविया, मध्यप्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र ङ्क्षसह तोमर, मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष वी डी शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, पूर्व मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, कांग्रेस नेता अरुण यादव आदि अनेक नेताओं ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

रोडवेज में लापरवाही बरतने 10 मुख्य प्रबंधकों को नोटिस जारी रोडवेज में लापरवाही बरतने 10 मुख्य प्रबंधकों को नोटिस जारी
रोडवेज चेयरमैन श्रेया गुहा ने कार्यकारी प्रबंधक (प्रशासन) और कार्यकारी प्रबंधक (यातायात) को नियमित मॉनिटरिंग और कार्रवाई के निर्देश दिए...
कांग्रेस विधायक राजेंद्र पारीक बोले- सफाई भर्ती पर केवल वाल्मीकि समाज का पहला हक, दूसरे समाजों का कोई हक नहीं
सीएमएचओ कार्यालय की कटी बिजली, आवश्यक सेवाएं बाधित
आयुष्मान खुराना ने Paris Olympics में टीम इंडिया के लिए समर्थन की अपील की!
खड़गे-राहुल ने करगिल शहीदों को श्रद्धांजलि की अर्पित
जयपुर रत्न व रत्नाभूषण उद्योग की वर्तमान स्थिति पर विचार-विमर्श
Women Asia Cup : भारत, बंगलादेश को 10 विकेट से रौंद कर फाइनल में