आज का राशिफल

जानिए क्या कहता है आपका राशिफल

आज का राशिफल

शुभ समाचार प्राप्त होंगे। संतान पक्ष से गौरवान्वित महसूस करेंगे। कोर्ट के काम से छुटकारा मिल सकता है। यदि विवाद में समझौता करने का अवसर मिले तो अवश्य कर लें।

मेष राशि : शुभ समाचार प्राप्त होंगे। संतान पक्ष से गौरवान्वित महसूस करेंगे। कोर्ट के काम से छुटकारा मिल सकता है। यदि विवाद में समझौता करने का अवसर मिले तो अवश्य कर लें। व्यापारी वर्ग को अपने व्यापार को फिर से नियोजित करना पड़ सकता है। किसी दक्ष व्यक्ति को इस कार्य में शामिल करना अच्छा न लाभप्रद रहेगा।

वृष राशि : सफलता प्राप्त करने में अनुचित साधनों से दूर रहें। पारिवारिक रिश्तों में विश्वास की कमी होगी। नौकरी पेशा वर्ग को सहयोगियों से परेशानी हो सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। संयमित बात-चीत करें।

मिथुन राशि : लंबित कार्यों को निपटाने में मेहनत करनी पड़ेगी। किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति का सहयोग भी लेना पड़ सकता है। स्वास्थ्य कुछ नरम रह सकता है। अब तक विचाराधीन योजनाओं को क्रियान्वित करने का समय आ गया है। आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें। सफलता के पूर्ण आसार हैं। आत्मीय लोगों का सहयोग प्राप्त होगा।

कर्क राशि : आर्थिक स्थिती मजबूत हो सकती है। नए मित्र व संबंध बनेंगे। संतान पक्ष से मन-मुटाव संभव है। लंबी दूरी की यात्रा संभव है। व्यापारिक यात्रा में सफलता की संभावना है। साझेदार से सहयोग प्राप्त होगा।

Read More लाठी से पीट-पीटकर युवक की हत्या

सिंह राशि : धातुओं को क्रय करने की योजना बनेगी। कार्यो में उत्साह बना रहेगा। मनोरंजन गीत-संगीत में समय व्यतीत होगा। पुराने मित्रों ने मुलाकात संभव है। परिवार के वरिष्ठजनों का सहयोग प्राप्त है।

Read More आज का 'राशिफल'

कन्या राशि : पारिवारिक सदस्यों के बीच चल रहा मन-मुटाव दूर हो सकता है। सहयोगी व अधीन कर्मचारियों से सहयोग प्राप्त होगा। पुरानी बीमारी में राहत मिलने की संभावना है। नए कार्यों को अभी थोड़ा स्थागित रखें। एक बार पुन: विचार करें।  

Read More आज का 'राशिफल'

तुला राशि : विद्यार्थी वर्ग को यह माह परेशानी दे सकता है। परिणाम अपेक्षानुसार नहीं रहेंगे। अध्ययन में रूचि कम रहेगी। मानसिक भटकाव महसूस करेंगे। नौकरी पेशा वर्ग के लिए यह सप्ताह शुभ रह सकता है। पदोन्नति की संभावना बनेगी।

वृश्चिक राशि : स्वयं को नकारात्मकता से बचाने का प्रयास करें। अपने वादों को पूरा करने में कठिनाई महसूस होगी। बड़बोलेपन से बचें। इस माह किसी को ऋण न दें, पुन: प्राप्त करने में परेशानी आएगी। घर में उत्सव का आयोजन हो सकता है।

धनु राशि : कुछ नया करने का मन को करेगा। घर की विशेषत: शयन कक्ष की साज-सज्जा पर खर्चा कर सकते हैं। महिला वर्ग आभूषण व नए वस्त्रों के लिए धन का व्यय कर सकती है। परिवार में मेहमानों की आवभगत में समय व्यतीत होग्

मकर राशि : नवजात के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापारी वर्ग को इस माह अच्छा लाभ प्राप्त होने के आसार हैं। छोटी बहन व उसके परिवार से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। पुश्तैनी विवाद सुलझने की संभावनाएं बनेंगी।

कुंभ राशि : नया वाहन खरीदने में धन का व्यय होगा। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं कानून विरुद्ध कोई कार्य न करें, अर्थ दंड की संभावना है। अपनी कार्य योजना को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए उसकी गोपनीयता बनाए रखें। ऋण लेने से बचें।  

मीन राशि : सकारात्मक सुझावों की अवहेलना करना भारी पड़ सकता है। विवाद से बचें। विवादित संबंधों में मध्यस्थता आपको परेशानी दे सकती है। वैवाहिक संबंध सोच-विचार कर तय करें। भावनाओं को नियंत्रण में रखें।

Post Comment

Comment List

Latest News

न्यूजीलैंड ने चौथे टी-20 मैच में पाकिस्तान को चार रन से हराया न्यूजीलैंड ने चौथे टी-20 मैच में पाकिस्तान को चार रन से हराया
टिम रॉबिन्सन (51) रनों की अर्धशतकीय पारी और उसके बाद विलियम ओ' रूर्के की धारदार गेंदबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड ने...
ग्रेटर महापौर ने मानसून पूर्व नालों की सफाई करने के लिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने सिविल सिविल लाइंस स्थित बंगला नंबर 8 में की पूजा अर्चना
मौसम का बिगड़ा मूड, तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, आकाशीय बिजली गिरने से भैंस की मौत
रोडवेज बेड़े में शामिल होगी 510 नई बसें
तापमान बढ़ा तो पानी घटा, गांव-शहरोँ में टैंकरों से बुझ रही प्यास
श्रीलंका में ट्रक की सेना की कार से टक्कर, एक सैनिक की मौत