प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर जारी, आज कई शहरों में बदलेगा मौसम

प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर आज भी जारी है। पिछले 24 घंटों में राज्य के कुछ भागों में हल्की वर्षा दर्ज की गई।

जयपुर। प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर आज भी जारी है। पिछले 24 घंटों में राज्य के कुछ भागों में हल्की वर्षा दर्ज की गई। राज्य में उष्ण रात्रि (warm night) जयपुर तथा जोधपुर संभाग में कहीं-कहीं पर दर्ज की गई है। सर्वाधिक अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 44.7 डिग्री व  सर्वाधिक वर्षा 11 मिमी कामां, भरतपुर में दर्ज। राज्य में सर्वाधिक न्यूनतम तापमान बीकानेर में  32.7 डिग्री से. दर्ज किया गया। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बीकानेर, जयपुर, भरतपुर व कोटा संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन, आंधी और कहीं-कहीं हल्की मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है।

पूर्वी राजस्थान के उदयपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में 24 जून से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

आगामी 48 घंटों में अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट होने तथा  राज्य में कहीं-कहीं उष्ण रात्रि दर्ज होने की संभावना है।

Post Comment

Comment List

Latest News

राजनीतिक द्वेषता से कांग्रेस जनप्रतिनिधियों को निशाना बना रही भाजपा : डोटासरा राजनीतिक द्वेषता से कांग्रेस जनप्रतिनिधियों को निशाना बना रही भाजपा : डोटासरा
मिथ्या आरोपों को आधार बनाकर राजनैतिक दबाव में एक तरफा जांच एवं कार्रवाई करना लोकतांत्रिक व्यवस्था का हनन है। सरकार...
पंचायत-निकाय चुनाव में कांग्रेस नजर आ रही है लचर
अवैध रूप से बिना अनुमति के बने 3 विलाओ को किया सील 
पुष्य योग में हुआ प्रथम पूज्य गणपति का अभिषेक, फूल बंगला की सजी झांकी
कश्मीर के राजौरी में सेना शिविर पर आतंकवादियों ने किया हमला, एक जवान घायल
कश्मीर में अमरनाथ यात्रा बहाल, गुफा मंदिर में पूजा-अर्चना की दी अनुमति
दमदार अभिनय से दर्शकों के बीच खास पहचान बनायी दिलीप कुमार ने