अवैध रूप से बिना अनुमति के बने 3 विलाओ को किया सील 

अवैध विलाओ का निर्माण कर लिया गया था

अवैध रूप से बिना अनुमति के बने 3 विलाओ को किया सील 

निर्माणकर्ता को धारा 32,33 एक्ट के तहत नोटिस जारी कर अवैध निर्माण हटाने के लिए पाबंद भी किया गया था। लेकिन निर्माणकर्ता ने अवैध निर्माण नहीं हटाया।

जयपुर। जेडीए के प्रवर्तन दस्ते ने बिना अनुमति के बने 3 विलाओ को सील किया है। मुख्य प्रवर्तन नियंत्रक महेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि जोन-12 में ग्राम निमेडा में गैर अनुमोदित योजना जानकी विहार में जेडीए की बिना अनुमति व स्वीकृति के कृषि भूमि पर 3 अवैध विलाओ का निर्माण कर लिया गया था, जिन्हें सील किया गया है। 

इससे पहले निर्माणकर्ता को धारा 32,33 एक्ट के तहत नोटिस जारी कर अवैध निर्माण हटाने के लिए पाबंद भी किया गया था,लेकिन निर्माणकर्ता ने अवैध निर्माण नहीं हटाया। इसके बाद अब सील की कार्रवाई की गई।

Post Comment

Comment List

Latest News