विजयादशमी के उल्लास पर गंदगी डाल रही खलल

नगर पालिका ने दशहरा मैदान को बनाया डंपिंग यार्ड

विजयादशमी के उल्लास पर गंदगी डाल रही खलल

दशहरा मैदान में बच्चे अकसर क्रिकेट खेला करते थे। परंतु कचरे के ढेर व बदबू ने उनके खेलने के स्थान को भी अपनी चपेट में ले लिया है।

सुकेत। नगर पालिका सुकेत की ओर से सफाई व्यवस्था के नाम पर अनियमितता व घोर लापरवाही बरती जा रही है। जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण कस्बे का दशहरा मैदान है। जिसे नगर पालिका ने कचरा फैंकने का डंपिंग यार्ड बना दिया है। जानकारी के अनुसार अगले हफ्ते विजयादशमी का पर्व है। जिसे कस्बे में बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया जाता है। परंतु पिछले 1 वर्ष में यह दूसरी बार है जब नगर पालिका प्रशासन ने यहां पर गंदगी करके विजयादशमी के उल्लास पर पानी फेर दिया है। पिछले वर्ष भी दशहरे से कुछ दिन पूर्व ही यहां की गंदगी कचरे को हटाया गया था। परंतु गंदगी व कचरे के अवशेष इतनी दुर्गंध पैदा करते हैं कि यहां खड़े रहना मुश्किल हो जाता है। यहां पर दशहरा देखने आने वाले हजारों की संख्या में कस्बेवासी इस दुर्गंध व कचरे से परेशान रहते हैं। मृत जानवरों को भी यहीं फैंका जा रहा: नगर पालिका द्वारा कचरे के साथ-साथ मृत जानवरों को भी यहीं पर फैंका जा रहा है। जिसकी दुर्गंध और भी भयंकर रूप से फैलती है। इस दशहरा मैदान में बच्चे अकसर क्रिकेट खेला करते थे। परंतु कचरे के ढेर व बदबू ने उनके खेलने के स्थान को भी अपनी चपेट में ले लिया है। बच्चे उदास होकर खेलने की बजाय अपने घरों में ही कैद होने को मजबूर हैं। श्मशान आने वालों को भी होती है परेशानीइस कचरे व गंदगी के देर के कारण पास ही स्थित श्मशान में आने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कचरे से दुर्गंध इतनी फैलती है कि यहां से निकलने वाले राहगीरों को मुंह पर कपड़ा डालकर व सांस रोक कर निकालना पड़ता है। कस्बे के बड़ा बाजार, लखारा मोहल्ला, माली मोहल्ला व होली खूंट तक दुर्गंध आती है, जो असहनीय होती है। 

क्षेत्रवासियों की यह है दर्द
नगर पालिका प्रशासन भाजपा द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़े की धज्जियां उड़ा रहा है। दशहरा मैदान में गंदगी कर वह कस्बे वासियों की आस्था को भी ठेस पहुंचा रहा है। इस कचरे के ढेर ने बच्चों के खेलने के मैदान तक को खत्म कर दिया है। इस कचरे से पूरी गोचर भूमि नष्ट हो गई है।
-विकास चौहान, जिला महामंत्री, भाजपा युवा मोर्चा   

नगर पालिका प्रशासन को दशहरा मैदान में गंदगी न करने के लिए पाबंद करवा दिया गया है। एसडीएम से चर्चा कर अन्य जगहों पर डंपिंग यार्ड बनाने के लिए जल्दी प्रयास करने को कहा है। जिससे अब दशहरा मैदान में गंदगी नहीं फैलेगी।
-सुनील गौतम, उप प्रधान 

नगर पालिका द्वारा दशहरे मैदान की सफाई करवाई जा रही है। कचरा डालने वाली गाड़ियों को कचरा नहीं डालने के लिए पाबंद कर दिया गया है। जिससे अब दशहरा मैदान में गंदगी नहीं होगी।
 -रवि गौतम, वार्ड पार्षद

Read More NEET UG Counseling-2024: नेशनल मेडिकल कमीशन के 10 नए मेडिकल कॉलेजों को लेटर ऑफ परमिशन जारी  

बारिश के कारण जिस जगह पर पूर्व में कचरा डाला जा रहा था, वहां पर गाड़ी जाना असंभव था। इसलिए कचरे की गाड़ियों को मैदान में ही खाली करवाया जा रहा था। अब पाबंद कर दिया गया है व डंपिंग यार्ड के लिए जल्द ही जगह सुनिश्चित कर कचरे को कस्बे से दूर फैंका जाएगा।
-दीपक नागर,  ईओ, नगर पालिका सुकेत

Read More आभानेरी फेस्टिवल में राजस्थानी संस्कृति का आनंद लेंगे विदेशी सैलानी

Post Comment

Comment List

Latest News