हरियाणा में पार्टी आलाकमान करेगा मुख्यमंत्री का फैसला : सैलजा

कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है

हरियाणा में पार्टी आलाकमान करेगा मुख्यमंत्री का फैसला : सैलजा

मुख्यमंत्री का चेहरा पेश करना स्वाभाविक है, लेकिन कांग्रेस विपक्ष में होने के कारण ऐसा नहीं कर सकती। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है। 

हिसार। हरियाणा में सिरसा लोकसभा सीट से सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर मुख्यमंत्री का फैसला पार्टी आलाकमान नवनिर्वाचित विधायकों से चर्चा के बाद करेगा। कांग्रेस महासचिव सैलजा ने वोट देने के बाद कहा कि भाजपा सत्ता में है, उनके लिये मुख्यमंत्री का चेहरा पेश करना स्वाभाविक है, लेकिन कांग्रेस विपक्ष में होने के कारण ऐसा नहीं कर सकती। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है। 

सैलजा ने अशोक तंवर के भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आने को कोई तूल न देते हुये कहा कि यह कोई बड़ा घटनाक्रम नहीं है, लोग आते-जाते रहते हैं। तंवर और सैलजा दोनों दलित समाज से आते हैं। दोनों हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष रह चुके है।

 

Tags: kumari

Post Comment

Comment List

Latest News