राहुल गांधी होंगे विपक्ष के नेता

अन्य नियुक्तियों पर फैसला बाद में लिया जाएगा।

राहुल गांधी होंगे विपक्ष के नेता

अन्य नियुक्तियों पर फैसला बाद में लिया जाएगा।  खरगे के आवास पर हुई बैठक में विपक्ष के कई बड़े नेता शामिल हुए थे। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को लोकसभा में सांसद के रूप में शपथ भी ली।

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी अठारहवीं लोकसभा में विपक्ष के नेता होंगे। प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब को कांग्रेस की ओर से पत्र लिखकर इसकी सूचना दे दी गई है। राहुल गांधी को अब कैबिनेट रैंक का दर्जा मिलेगा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर हुई इंडिया गठबंधन के घटक दलों के नेताओं की बैठक में यह का फैसला लिया गया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल ने बैठक के बाद बताया कि कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब को पत्र लिखकर राहुल गांधी को लोकसभा में विपक्ष के नेता के रूप में नियुक्त करने के फैसले की जानकारी दी। 

उन्होंने कहा कि अन्य नियुक्तियों पर फैसला बाद में लिया जाएगा।  खरगे के आवास पर हुई बैठक में विपक्ष के कई बड़े नेता शामिल हुए थे। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को लोकसभा में सांसद के रूप में शपथ भी ली। राहुल गांधी शपथ लेने के लिए जब आगे बढ़े तो उनके हाथ में संविधान की कॉपी थी। शपथ से पहले उन्होंने संविधान की कॉपी सत्ता पक्ष की ओर दिखाया, इसके बाद उन्होंने शपथ ग्रहण करना शुरू किया। शपथ लेने के बाद राहुल गांधी ने जय हिंद, जय संविधान का नारा भी लगाया। 

 

Tags: rahul

Post Comment

Comment List