कुसुम यादव ने गंदी गलियों की सफाई के लिए निगम आयुक्त को दिया ज्ञापन

आम जनता को बड़ी परेशानी हो रही है

कुसुम यादव ने गंदी गलियों की सफाई के लिए निगम आयुक्त को दिया ज्ञापन

गलियां कचरे से भरी हुई है। उनमें कीड़े व मच्छर हो गए हैं। आस -पास के घरों में गंदा पानी जा रहा है। इससे आम जनता को बड़ी परेशानी हो रही है। 

जयपुर। हेरिटेज नगर निगम मुख्यालय में पार्षद कुसुम यादव ने गंदी गलियों की साफ-सफाई की व्यवस्था के लिए नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन दिया। पार्षद कुसुम यादव ने बताया कि हेरिटेज नगर निगम में लगभग हजारों गंदी गलियां है, जिनकी साफ -सफाई बारिश आने से पहले हो जानी चाहिए थी, लेकिन अब तक इन गंदी गलियों की सफाई नहीं हो पाई है। गलियां कचरे से भरी हुई है। उनमें कीड़े व मच्छर हो गए हैं। आस -पास के घरों में गंदा पानी जा रहा है। इससे आम जनता को बड़ी परेशानी हो रही है। 

गंदगी के कारण चारदीवारी क्षेत्र में मौसमी बीमारियां होने की भी संभावना है। साथ ही मोती सिंह भोमिया के रास्ते की टूटी सड़क का नए सिरे से अति शीघ्र निर्माण करने के लिए एवं वार्ड के विभिन्न विकास कार्यों व सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने की चर्चा की। आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए व आश्वासन दिया कि उक्त समस्त कार्य अतिशीघ्र करवा दिए जाए। 

 

Tags: cleaning

Post Comment

Comment List

Latest News

राजनीतिक द्वेषता से कांग्रेस जनप्रतिनिधियों को निशाना बना रही भाजपा : डोटासरा राजनीतिक द्वेषता से कांग्रेस जनप्रतिनिधियों को निशाना बना रही भाजपा : डोटासरा
मिथ्या आरोपों को आधार बनाकर राजनैतिक दबाव में एक तरफा जांच एवं कार्रवाई करना लोकतांत्रिक व्यवस्था का हनन है। सरकार...
पंचायत-निकाय चुनाव में कांग्रेस नजर आ रही है लचर
अवैध रूप से बिना अनुमति के बने 3 विलाओ को किया सील 
पुष्य योग में हुआ प्रथम पूज्य गणपति का अभिषेक, फूल बंगला की सजी झांकी
कश्मीर के राजौरी में सेना शिविर पर आतंकवादियों ने किया हमला, एक जवान घायल
कश्मीर में अमरनाथ यात्रा बहाल, गुफा मंदिर में पूजा-अर्चना की दी अनुमति
दमदार अभिनय से दर्शकों के बीच खास पहचान बनायी दिलीप कुमार ने