साप्ताहिक राशिफल

जानिए क्या कहता है आपका राशिफल

साप्ताहिक राशिफल

धन का अनावश्यक व्यय होने से मन में अशांति रहेगी। सप्ताह मध्य में  जीवन साथी के साथ संबंध में मधुरता बढ़ेगी।  माता से मुलाकात होगी। खासी- जुकाम की समस्या भी हो सकती है। वाणी में मधुरता बनाए रखें।

मेष 
धन का अनावश्यक व्यय होने से मन में अशांति रहेगी। सप्ताह मध्य में  जीवन साथी के साथ संबंध में मधुरता बढ़ेगी।  माता से मुलाकात होगी। खासी- जुकाम की समस्या भी हो सकती है। वाणी में मधुरता बनाए रखें।

मिथुन 
स्थानान्तरण अथवा कार्य क्षेत्र में  बदलाव से मन में बेचैनी होगी। पराक्रम में वृद्धि होने से मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। वही सप्ताह मध्य में शेयर आदि से धन की प्राप्ति संभव है। जलीय यात्रा का योग है। मौज- शौक में समय व्यतीत करेंगे।

सिंह 
सप्ताह के प्रारंभ में वाहन चलाने में पूर्ण सावधानी बरतें। धन का अनावश्यक व्यय करेंगे। परिवार से जुड़ा कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा।  कहीं अटका धन भी प्राप्त हो सकता है।  शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलेंगे। 

तुला 
कोई नया वाहन घर में आने से माहौल प्रसन्नता का रहेगा। उच्च अधिकारियों के साथ संबंध मधुर होंगे। पूर्व में किए गए कार्यों का अब परिणाम सामने आएगा। हनुमान जी को दीपक लगाएं। शुक्रवार को सतर्क रहें,धन हानि हो सकती है।

Read More आज का राशिफल

धनु 
सप्ताह के प्रारंभ में माता - पिता के साथ यात्रा योग बन रहा है। मन में अनिर्णय की स्थिति बनी रहेगी। सप्ताहांत में स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। कोई नई बीमारी हो सकती है। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा भी कर सकते हैं।

Read More आज का राशिफल

कुंभ 
माता के स्वास्थ्य की चिंता भाग दौड़ करवाएगी। परिवार में किसी बाहरी व्यक्ति के दखल से असुविधा होगी। संतान के विषय में अनावश्यक चिंता बनी रहेगी। जिससे सुख की कमी महसूस करेंगे। दान- पुण्य में धन खर्च करेंगे। 

Read More आज का राशिफल

वृषभ 
धन की स्थिति लाभदायक रहेगी। कहीं  रुका हुआ धन प्राप्ति का योग है। छोटी यात्रा का योग बनेगा जिसके कारण धन का व्यय होगा। पराक्रम में वृद्धि होगी। बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होगी। संतान की सफलता का समाचार प्राप्त होगा।

कर्क
अचानक धन  प्राप्ति होगी। पराक्रम भी बढ़ेगा। जिससे मन में प्रफुल्लता का भाव रहेगा। धर्म कर्म में मन लगेगा।  बहुत समय से प्रतीक्षित समाचार मिलेगा। पराक्रम बढ़ेगा। बहन- भाइयों के साथ समय व्यतीत करेंगे। पुराने मित्र मिलेंगे। 

कन्या
जीवनसाथी के स्वास्थ्य में परेशानी हो सकती है। अनावश्यक तनाव हो सकता है। कुटुंब के सदस्यों से मुलाकात में समय व्यतीत करेंगे। संतान से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। धन प्राप्ति का योग है। परिवारजनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक 
कन्या संतान प्राप्ति का पूर्ण योग है। मन में थोड़ा अस्थिरता का भाव रहेगा। भाग्य में उतार-चढ़ाव होने से मन में एक अनजाने भय का भी जन्म होगा। जीवनसाथी से व्यवहार सही रखें। सोच- समझ कर निर्णय लें। भूमि खरीदने का योग है।

मकर 
कार्यक्षेत्र में बदनामी का भय है।  पूरे सप्ताह सावधानी बरतें। जीवनसाथी से प्रेम संबंध मधुर होंगे। भावनाओं पर नियंत्रण आवश्यक है। मित्रों पर अति विश्वास न करें। कोई नया विवाद जन्म ले सकता है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

मीन 
जीवनसाथी के साथ प्रेम में मधुरता रहेगी। भाई- बहनों के साथ समय व्यतीत होगा। कुटुंब की संपत्ति से धन की प्राप्ति होगी।  पराक्रम बढ़ेगा जिससे समाज में सम्मान मिलेगा। रुका हुआ  कार्य पूर्ण होने की प्रबल संभावना है।

Related Posts

आज का राशिफल

आज का राशिफल

आज का राशिफल

आज का राशिफल

आज का राशिफल

आज का राशिफल

आज का राशिफल

आज का राशिफल

Post Comment

Comment List