माँ वैष्णो देवी का सजेगा दरबार, भक्तों को होंगे त्रिकूट पर्वत कटरा जैसे दर्शन

सूरज मैदान परिसर में सजाया जाएगा

माँ वैष्णो देवी का सजेगा दरबार, भक्तों को होंगे त्रिकूट पर्वत कटरा जैसे दर्शन

सम्पूर्ण आयोजन स्थल को त्रिकूट पर्वत कटरा का रूप दिया जा रहा है, जहाँ बाणगंगा, चरणपादुका, अर्द्धकुंवारी गुफा, हाथी मत्था, सांझी छत एवं बर्फीले पहाड़ों पर माँ वैष्णो देवी एवं भैरव मन्दिर के साक्षात् दर्शन कराए जाएंगे।

जयपुर। हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी वैष्णो माता का भव्य दरबार राजापार्क स्थित सूरज मैदान परिसर में 7, 8 एवं 9 अक्टूबर को सायं 5 बजे  से रात्रि 10 बजे तक माता के भक्तों के लिए सजाया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक चन्द्रप्रकाश राणा और अध्यक्ष राजेंद्र खंडेलवाल ने बताया कि सम्पूर्ण आयोजन स्थल को त्रिकूट पर्वत कटरा का रूप दिया जा रहा है, जहाँ बाणगंगा, चरणपादुका, अर्द्धकुंवारी गुफा, हाथी मत्था, सांझी छत एवं बर्फीले पहाड़ों पर माँ वैष्णो देवी एवं भैरव मन्दिर के साक्षात् दर्शन कराए जाएंगे।

आयोजन स्थल पर आसमान से कड़कती हुई बिजली कृत्रिम बादलों के बीच बर्फ गिरते हुए भी दिखाई देगी। सभी माता रानी के भक्तों का तिलक लगाकर स्वागत किया जाएगा एवं सभी भक्तों को माता की चुनरी भी पहनाई जाएगी ।भक्तजन जम्मू कटरा स्थित माता  वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए नहीं जा पाते हैं उनके लिए समिति ने नवरात्र पर्व पर यह आयोजन रखा है । दिव्यांगों एवं बुजुर्गों के लिए दर्शनों की अलग से व्यवस्था की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान महाआरती, नौ कन्याओं की सजीव झांकी एवं कन्या पूजन होगा। इस अवसर पर इलेक्ट्रॉनिक स्वचलित झांकियां भी सजाई जाएंगी। कार्यक्रम में सन्तों एवं महन्तों का आशीर्वाद भी प्राप्त होगा । कार्यक्रम में आने का न्योता सभी धार्मिक संगठनों क्षेत्रीय समिति व्यापार मंडल एवं प्रमुख नागरिक समितियां गणमान्य नागरिकएवं प्रभुत्व संपन्न नागरिकों को आमंत्रित किया गया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

मोदी सरकार ने किया रेलवे का नुकसान, लोगों के लिए दुष्कर हुई सेवाएं : लालू मोदी सरकार ने किया रेलवे का नुकसान, लोगों के लिए दुष्कर हुई सेवाएं : लालू
राजद अध्यक्ष ने कहा कि मोदी की अगुवाई वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार ने रेल का किराया बढ़ा दिया।...
भाजपा के सदस्य बनकर विकास की यात्रा में बने सहभागी : भजनलाल
पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने 10 लाख करोड़ के एमओयू करने का फैलाया झूठ, नहीं हो पाये 1लाख करोड़ के भी निवेश: BJP
कृष्ण बलराम मंदिर में 450 भक्तों ने लिया श्रील प्रभुपाद आश्रय
पैकेजिंग और लेबलिंग में मिली खामियां
जयपुर से कुल्लू के लिए हवाई सेवा होगी शुरू
माँ वैष्णो देवी का सजेगा दरबार, भक्तों को होंगे त्रिकूट पर्वत कटरा जैसे दर्शन