आज का राशिफल

जानिए क्या कहता है आपका राशिफल

आज का राशिफल

मानसिक रूप से सुदृढ़ होंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। नए विचार मन में आएंगे, जिन्हें पूरा करने का मानस बनेगा। विभिन्न धार्मिक गतिविधियों में सम्मलित होेंगे।

मेष
मानसिक रूप से सुदृढ़ होंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। नए विचार मन में आएंगे, जिन्हें पूरा करने का मानस बनेगा। विभिन्न धार्मिक गतिविधियों में सम्मलित होेंगे। परिवार व मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए अच्छा दिन है, सफलता मिलेगी।

मिथुन
प्रेम संबंध प्रगाढ होंगे, साथी के साथ विवाह बंधन में बंध सकते हैं। दिन खुशी के साथ व्यतीत होगा। मन प्रसन्न रहेगा। निजी कार्य व प्राइवेट जॉब करने वालों के लिए दिन उत्तम है। धन प्राप्ति के नए मार्ग खुलेंगे। विदेशी कंपनी के साथ काम करने का अवसर मिलेगा।

सिंह
व्यापारी वर्ग सावधानी के साथ दिन व्यतीत करें। शत्रु आपकी छवि धुमिल करने के लिए प्रयासरत है,असावधानी से प्रतिष्ठा धुमिल हो सकती है।मानसिक रूप से अस्थिर रहेंगे। आय से अधिक व्यय होगा जो अधीर बनाएगा। विद्यार्थी वर्ग चिंतित रहेगा। धर्म कर्म में रूचि बढे़गी।

तुला
भविष्य को लेकर योजनाएं बनानी पडेंगी। हर कार्य में अपनी क्षमता का शतप्रतिशत उपयोग करेंगे। नौकरी पेशा आफिस राजनीति से दूर रहें, अन्यथा छवि धुमिल हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग शिक्षा के प्रति सतर्क रहेंगे। व्यापारी वर्ग को अधीनस्थों व कर्मचारियों से लाभ मिलेगा।

Read More आज का राशिफल

धनु
बच्चों के भविष्य को लेकर नई योजनाएं बनाऐंगे। जीवनसाथी व परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा। दिन शुभ संकेत लायेगा। बेरोजगार वर्ग को नौकरी प्राप्त होने की संभावना है, आपकी क्षमता के अनुसार आय अर्जित कर लेंगे। व्यापारी वर्ग को लाभ के सौदे प्राप्त होंगे।

Read More आज का राशिफल

कुंभ
भविष्य में पुराने संबंध ही काम आऐंगे। व्यापार में लाभ कि स्थिति बनी हुई है, आशा के विपरित लाभ होगा। भविष्य की योजनाओं को लेकर सतर्क रहें, अनुभवी लोगों के सहयोग से व्यापार में हो रहा उतार चढाव नियंत्रित कर लेंगे। आय के स्त्रौत बनेंगे आय बढे़गी। 

Read More आज का राशिफल

वृष
भ्रम की स्थिति के कारण मानसिक तनाव रहेगा। काम को लेकर चिंता बनी रहेगी। आय व्यय की स्थिति बराबर रहेगी। रूका पैसा प्राप्त नहीं होने से मानसिक परेशानी बन सकती है। धैर्य बनाए रखें, विवेकी बनें, वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा समस्या बढ़ सकती है। 

कर्क
जमीन जायदाद संबंधी मामलों को पक्ष में हल करने में आप सफल रहेंगे। परिवार को बांध कर रखने तथा उनकी समस्याओं को दूर करने के कारण उनका विश्वास आप पर प्रगाढ होगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी, विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। व्यापार में लाभ होगा।

कन्या
विद्यार्थी वर्ग अपनी पूरी इमानदारी से अध्ययन में जुटेगा। व्यापारी वर्ग को व्यापार बढाने के मौके मिलेंगे, साझेदारों के साथ सोच समझ कर निर्णय लें, अन्यथा समस्या हो सकती है। बुजुर्गों से मार्गदर्शन लें। मित्रों व भागीदारों का सहयोग मिलेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक
मधुमेह व कैंसर से ग्रसित रोगी चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें, आपकी लापरवाही आपके परिवार के लिए परेशानी बन सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सलाह मशविरा से दिन को सुखद बना सकतें हैं। पडोस से सकारात्मक व्यवहार रहेगा। विद्यार्थी वर्ग को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।

मकर
आर्थिक रूप से दिन अस्त व्यस्त रहेगा। धन के जुगाड में दिन व्यतीत होगा। पुराना रूका धन प्राप्त करने के लिए मशक्कत करनी पडे़गी। मित्रों का सकारात्मक व्यवहार दिन को उत्साह से भर देगा। व्यापार में उंच नीच बनी रहेगी। नौकरीपेशा वर्ग को उन्नति के अवसर मिलेंगे। 

मीन
दिन प्रसन्नता से भरा रहेगा। माता का सहयोग मिलेगा। व्यापारी वर्ग के लिए दिन सामान्य है। नौकरीपेशा व निजी कार्य करने वालों के लिए दिन उत्तम है। परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे। बच्चों के साथ मन लगेगा। विद्यार्थी वर्ग शिक्षा में लापरवाही ना करें।

Related Posts

आज का राशिफल

आज का राशिफल

आज का राशिफल

आज का राशिफल

आज का राशिफल

आज का राशिफल

आज का राशिफल

आज का राशिफल

Post Comment

Comment List

Latest News

Gold & Silver Price: चांदी 600 रुपए और शुद्ध सोना 350 रुपए महंगा Gold & Silver Price: चांदी 600 रुपए और शुद्ध सोना 350 रुपए महंगा
हाजिर बाजार में खरीदारी की रफ्तार धीमी चल रही है।
आतिशी ने पीडब्ल्यूडी की सभी सड़कों की मरम्मत करने के दिए निर्देश
नहीं रुक रहे भालू के हमले, हमले में संत घायल, जयपुर रैफर
Devra-Part 1: Jr. NTR का दिखा क्रेज़, वीकेंड में जमकर की कमाई
बसों की ही नहीं, स्टाफ की कमी से भी जूझ रहा रोडवेज प्रशासन, नई भर्ती के लिए सरकार को भेजा प्रस्ताव
कैबिनेट बैठक में जाने पर बोले किरोड़ी लाल- मंत्री पद से इस्तीफा दे चुका हूं, अगली बार कैबिनेट में जाऊंगा या नहीं, इस पर सोचूंगा
पाक से दोस्ताना संबंध होते तो भारत बड़ा राहत पैकेज देता: राजनाथ