प्रशांत किशोर की सोच से लोगों को अवगत कराएं कार्यकर्ता : भारती

प्रशांत किशोर की सोच का बिहार बनाया जा सकेगा

प्रशांत किशोर की सोच से लोगों को अवगत कराएं कार्यकर्ता : भारती

प्रदेश मुख्य प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय कुमार ठाकुर ने कहा कि भारती के नेतृत्व में जन सुराज अपने मुकाम को हासिल करेगा।

पटना। जन सुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने कार्यकर्ताओं से घर-घर जन सुराज की बातें पहुंचाने और प्रशांत किशोर की सोच से लोगों को अवगत कराने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की है। पार्टी कार्यालय में योगदान के बाद भारती ने कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित करते हुये कहा कि बिहार की व्यवस्था को बदलने के लिये सभी कार्यकर्ताओं को अपने अंदर जज्बा पैदा कर हर स्तर पर सक्रिय भूमिका निभानी होगी। इस अवसर पर प्रदेश मुख्य प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय कुमार ठाकुर ने कहा कि भारती के नेतृत्व में जन सुराज अपने मुकाम को हासिल करेगा और इसके संस्थापक प्रशांत किशोर की सोच का बिहार बनाया जा सकेगा।

उन्होंने कहा कि जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने अपने पूर्व घोषणा के अनुरूप अति प्रतिभाशाली, उछ्वट विद्वान और चार देशों में राजदूत रह कर देश की सेवा करने वाले दलित समाज के तथा खांटी बिहारी मनोज भारती को पार्टी की कमान सौंप कर जन भावनाओं का सम्मान किया है। 
ठाकुर ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष भारती को बनाये जाने के बाद से ही उन्हें बधाइयां और शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा हुआ है। जन सुराज के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पार्टी मुख्यालय पहुंच कर उन्हें बधाइयां दे रहे हैं और उनके तथा पार्टी के उज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं। 

 

Tags: Kishore

Post Comment

Comment List

Latest News

मोदी सरकार ने किया रेलवे का नुकसान, लोगों के लिए दुष्कर हुई सेवाएं : लालू मोदी सरकार ने किया रेलवे का नुकसान, लोगों के लिए दुष्कर हुई सेवाएं : लालू
राजद अध्यक्ष ने कहा कि मोदी की अगुवाई वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार ने रेल का किराया बढ़ा दिया।...
भाजपा के सदस्य बनकर विकास की यात्रा में बने सहभागी : भजनलाल
पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने 10 लाख करोड़ के एमओयू करने का फैलाया झूठ, नहीं हो पाये 1लाख करोड़ के भी निवेश: BJP
कृष्ण बलराम मंदिर में 450 भक्तों ने लिया श्रील प्रभुपाद आश्रय
पैकेजिंग और लेबलिंग में मिली खामियां
जयपुर से कुल्लू के लिए हवाई सेवा होगी शुरू
माँ वैष्णो देवी का सजेगा दरबार, भक्तों को होंगे त्रिकूट पर्वत कटरा जैसे दर्शन