लोकतंत्र में जनता की आवाज दबाना चाहती है भाजपा : गहलोत

लोकतंत्र में जनता की आवाज ही सर्वोपरि है

लोकतंत्र में जनता की आवाज दबाना चाहती है भाजपा : गहलोत

पहले भरतपुर में जिला प्रमुख चुनाव को भी इसी तरह भाजपा की हार के डर से स्थगित किया था। लगता है यहां भाजपा चंडीगढ़ मेयर चुनाव जैसी व्यवस्था नहीं कर सकी इसलिए यह नौबत आई।

जयपुर। भादरा नगरपालिका अध्यक्ष उपचुनाव स्थगित करने पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि भाजपा लोकतंत्र में जनता की आवाज दबाना चाहती है। गहलोत ने कहा कि हनुमानगढ़ के भादरा में नगर पालिका अध्यक्ष उपचुनाव में भाजपा की हार के डर से आज राज्य सरकार ने पूर्व निर्धारित चुनावों को दबाव बनाकर बिना किसी कारण स्थगित कर दिया। 

पहले भरतपुर में जिला प्रमुख चुनाव को भी इसी तरह भाजपा की हार के डर से स्थगित किया था। लगता है यहां भाजपा चंडीगढ़ मेयर चुनाव जैसी व्यवस्था नहीं कर सकी इसलिए यह नौबत आई। भाजपा को समझना चाहिए कि हार के डर से सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर जनता की नाराजगी को नहीं छिपाया जा सकता है। लोकतंत्र में जनता की आवाज ही सर्वोपरि है। 

Tags: ashok

Post Comment

Comment List

Latest News

नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देकर हासिल करेंगे नेट जीरो का लक्ष्य: नागर नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देकर हासिल करेंगे नेट जीरो का लक्ष्य: नागर
भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने कहा कि विश्व की करीब एक-चौथाई जनसंख्या तथा वैश्विक अर्थव्यवस्था में 28 प्रतिशत...
जन औषधि केंद्र:  वर्ष 2024-25 में हुई 1 हजार करोड़ की दवाओं की बिक्री
भाजपा‌ ने पंजाब, मेघालय के उपचुनावों के उम्मीदवार किए घोषित
जवाहर कला केन्द्र: लोकरंग महोत्सव लोक कला प्रस्तुतियों को मिल रही खूब सराहना
भवन बना नहीं,करोड़ों की जमीन पर खड़े हो रहे संवेदक के वाहन
Bhool Bhulaiyaa3: रोमांटिक ट्रैक 'जाना समझो ना' रिलीज, जानिए कब होगी फिल्म रिलीज
डीएपी की किल्लत से किसान परेशान